Atal Pension Yojana – क्या है अटल पेंशन योजना ? | Atal Pension Yojana in Hindi | Download Application Form
केंद्र सरकार के द्वारा कई ऐसे स्कीम शुरू किये गए हैं जो आपकी मदद बुढ़ापे में भी करेगा,’अटल पेंशन योजना’ (Atal Pension Yojana) एक सरकारी पेंशन योजना है जो 9 मई 2015 को भारतीय वित्तमंत्री, श्री अरुण जेटली, द्वारा चलाई की गई थी। इस योजना के तहत, लोग अपने वृद्धावस्था के दिनों में एक निरंतर और सुरक्षित भविष्य की ओर कदम बढ़ाने का माध्यम प्रदान करती है। क्या आप भी अटल पेंशन योजना (APY) के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं? तो चलिए बिना किसी देरी के इसके महत्वपूर्ण पहलुओं को विस्तार से जानते हैं।
Atal Pension Scheme | |
किसके द्वारा शुरू की गयी | भारत सरकार द्वारा |
अटल पेंशन योजना कब शुरू हुई | 9 मई 2015 |
लाभार्थी | देश के नागरिक |
उदेश्य | रिटायरमेंट के बाद पेंशन प्रदान करना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ OFFLINE |
अटल पेंशन योजना का मुख्य उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को रिटायरमेंट के बाद पेंशन की सुविधा देना है। APY के तहत मंथली योगदान देना होता है, फिर 60 वर्ष की आयु के बाद 1000 से 5000 रुपये तक की मंथली पेंशन की सुविधा मिलती है।
अटल पेंशन योजना (APY) क्या है?
Atal Pension Yojana (APY) एक सरकारी पेंशन योजना है, जिसका उद्देश्य मुख्य रूप से सभी लोगों को सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराना है।
- यह विशेष रूप से गरीब, वंचित और असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों के लिए है।
- निजी क्षेत्र में कार्य करने वाले कर्मचारी या ऐसे संगठन के साथ काम करने वाले कर्मचारी, जिन्हें पेंशन का लाभ नहीं मिलता है, वे भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- इस योजना के तहत 60 वर्ष की आयु के बाद 1000 रुपये, 2000 रुपये, 3000 रुपये, 4000 रुपये या 5000 रुपये की निश्चित पेंशन पाने का विकल्प है।
- पेंशन का निर्धारण व्यक्ति की उम्र और योगदान राशि के आधार पर किया जाता है।
- अंशदाता का जीवनसाथी अंशदाता की मृत्यु पर पेंशन का दावा कर सकते हैं।
- वहीं अंशदाता और उसके पति/पत्नी दोनों की मृत्यु पर नामांकित व्यक्ति को संचित राशि प्राप्त होगी।
अटल पेंशन योजना नई अपडेट
Atal Pension Yojana के अंतर्गत अब तक 2.28 करोड़ युवाओ को प्रदान किया गया है। इस योजना के अंतगर्त वर्ष में किसी भी टाइम पेंशन को कम या ज़ादा किया जा सकता है। PFRDA के अंतगर्त सारे बैंकों को निर्देश दिया गया है कि Atal Pension Yojana की राशि में कमिया वृद्धि को प्रसन्न किया जाए। अथवा इस योजना का लाभ पूरे एक साल में एक बार ही दिया जाएगा।
APY के लिए इन डॉक्यूमेंट की पड़ेगी जरूरत
अटल पेंशन योजना के लिए निम्न डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगी:
- आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदक का बैंक खाता होना चाहिए तथा बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पहचान पत्र
- स्थायी पता का प्रमाण
- पासपोर्ट साइज फोटो
हालांकि जो लोग स्वावलंबन योजना (Swavalamban Yojana) का लाभ उठा रहे हैं, वे ऑटोमैटिक रूप से अटल पेंशन योजना में स्थानांतरित हो जाएंगे।
अटल पेंशन योजना से क्या लाभ होता है?
- इस योजना का लाभ केवल भारत के लोग ही उठा सकते है।
- इस योजना के तहत, सभी लाभार्थियों को 60 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद 1000 से ओजे 5000 तक पेंशन दी जाएगी।
- पेंशन राशि का निर्धारण लाभार्थी द्वारा भुगतान किए गए प्रीमियम के आधार पर किया जाएगा।
- सरकार इस योजना में भी योगदान देगी।
- Atal Pension Yojana के तहत आयकर अधिनियम की धारा 80 के तहत कर छूट भी होगी।
- यदि लाभार्थी 60 वर्ष की आयु से पहले मर जाता है, तो लाभार्थी की पत्नी को पेंशन राशि मिलेगी।
- यदि पति और पत्नी दोनों की मृत्यु हो जाती है, तो नामित व्यक्ति को पेंशन राशि मिलेगी।
- आपको APY 2023 से कम प्रीमियम देना होगा।
- केंद्र सरकार 31 दिसंबर 2015 से पहले इस योजना से जुड़ी है, उन सभी लाभार्थियों के खाते में वार्षिक योगदान का 50% या दिसंबर 1000 प्रतिवर्ष जो भी कम हो।
अटल पेंशन योजना प्रीमियम चार्ट PDF देखें, डाउनलोड करें
इस योजना के तहत मिलने वाली पेंशन राशी आपकी आयु और आपके प्रीमियम पर निर्भर करती है। जितना जल्दी आप इस योजना के साथ जुड़ते है उतना ही कम प्रीमियम आपको इसमें देना होता है। निचे इस आर्टिकल में Atal Pension Yojana Premium Chart PDF दिया गया है जिसे आप देख सकते है और समझ सकते है की आपको कितने रूपये का प्रीमियम देना होगा।
पेंशन योजना में शामिल होने की उम्र | योगदान के वर्ष | मासिक पेंशन राशि 1000/- | मासिक पेंशन राशि 2000/- | मासिक पेंशन राशि 3000/- | मासिक पेंशन राशि 4000/- | मासिक पेंशन राशि 5000/- |
18 | 42 | 42 | 84 | 126 | 168 | 210 |
19 | 41 | 46 | 92 | 138 | 184 | 230 |
20 | 40 | 50 | 100 | 150 | 198 | 248 |
21 | 39 | 54 | 108 | 162 | 215 | 269 |
22 | 38 | 59 | 117 | 177 | 234 | 292 |
23 | 37 | 64 | 127 | 192 | 254 | 318 |
24 | 36 | 70 | 139 | 208 | 277 | 346 |
25 | 35 | 76 | 151 | 226 | 301 | 376 |
26 | 34 | 82 | 164 | 246 | 327 | 409 |
27 | 33 | 90 | 178 | 268 | 356 | 446 |
28 | 32 | 97 | 194 | 292 | 388 | 485 |
29 | 31 | 106 | 212 | 318 | 423 | 529 |
30 | 30 | 116 | 231 | 347 | 462 | 577 |
31 | 29 | 126 | 252 | 379 | 504 | 630 |
32 | 28 | 138 | 276 | 414 | 551 | 689 |
33 | 27 | 151 | 302 | 453 | 602 | 752 |
34 | 26 | 165 | 330 | 495 | 659 | 824 |
35 | 25 | 181 | 362 | 543 | 722 | 902 |
36 | 24 | 198 | 396 | 594 | 792 | 990 |
37 | 23 | 218 | 436 | 654 | 870 | 1087 |
38 | 22 | 240 | 480 | 720 | 957 | 1196 |
39 | 21 | 264 | 528 | 792 | 1054 | 1318 |
40 | 20 | 291 | 582 | 873 | 1164 | 1454 |
कुल जमा राशि | 1,70,000/- | 3,40,000/- | 5,10,000/- | 6,80,000/- | 8,50,000/- |
Atal Pension Yojana Premium Chart Table
उपर दी गई तालिका में आपको कई प्रकार के बॉक्स दिखाई देंगे जो इस प्रकार से है:
- Age of entry: इसमें आवेदक की आयु को दर्शाया गया है।
- Years of contribution: यह वो समय है जितने समय के लिए आपको प्रीमियम का भुगतान करना होता है।
- First Monthly pension of Rs.1000/-
- Second Monthly pension of Rs.2000/-
- Third Monthly pension of Rs.3000/-
- Fourth Monthly pension of Rs.4000/-
- Fifth Monthly pension of Rs.5000/-
उदाहरण से प्रीमियम को समझें
अब हम एक उदाहरण लेकर इस प्रीमियम चार्ट को समझ है: मान लो आप 18 वर्ष की आयु में इस योजना के साथ जुड़ते है तो आपको 1000 रु की पेंशन प्राप्त करने के लिए 42 रूपये का प्रीमियम प्रतिमाह देना होगा और अधिकतम 5000 रूपये की पेंशन प्राप्त करने के लिए आपको 210 रूपये का प्रीमियम प्रतिमाह देना होता है।
अगर आप 40 वर्ष की आयु में इस योजना से जुड़ते है तो प्रतिमाह 1000 रु की पेंशन प्राप्त करने के लिए आपको 291 रूपये का प्रीमियम प्रतिमाह देना होगा और 5000 रु की पेंशन प्रतिमाह प्राप्त करने के लिए 1454 रूपये का प्रीमियम देना होगा।
आप निचे दिए गये लिंक पर क्लिक करके पीडीऍफ़ फोर्मेंट में इस चार्ट को डाउनलोड कर सकते है:
APY Premium Chart PDF डाउनलोड करें – Click here
प्रीमियम राशि को अपग्रेड या डाउनग्रेड कैसे करे?
यदि आपने अटल पेंशन योजना में रजिस्ट्रेशन करवा लिया है, तो शुरू में आपने 1000 से लेकर 2000 मासिक पेंशन का विकल्प चुना है, लेकिन अब आप इसे बदलना चाहते है। आपको अब लगता है कि मुझे इसे बढ़ाना चाहिए। आपको लगता है कि पेंशन प्लान 4000 से 5000 मासिक पेंशन का होना चाहिए। apy scheme में इसका प्रावधान किया गया है। आप साल में एक बार ऐसा कर सकते है।
ये भी पढ़ें :
अटल पेंशन योजना ऑनलाइन स्टेटस को कैसे चेक करें?
- सबसे पहले एनपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- फिर यहां पर Transaction Statement View वाले विकल्प का चयन करें।
- इसके बाद पेज रीडायरेक्ट हो जाएगा।
- यहां पर आप PRAN (Permanent Retirement Account Number) के साथ या इसके बिना वाले विकल्प को चुन सकते हैं।
- यदि आप PRAN वाले विकल्प को चुनते हैं, तो फिर PRAN डिटेल और बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करें।
- यदि आपने बिना PRAN वाले विकल्प को चुनते हैं, तो फिर अपना नाम, जन्मतिथि और बैंक खाता संख्या दर्ज करें।
- अब ट्रांजैक्शन स्टेटमेंट व्यू या एपीवाई APY e-PRAN चुनें।
- कैप्चा कोड दर्ज करें, फिर उसे सबमिट कर दें।
अटल पेंशन योजना कैसे बंद करें?
How to Close APY account : APY को परिपक्वता अवधि से पहले ही पैसा निकास के कहीं कारण हो सकते है।
- प्रीमियम राशि का वहन न कर पाना।
- परिवार में पैसों सम्बन्धी जरूरतों को पूरा करना आदि हो सकते है।
- स्वैछिक निकास – यदि आप 60 वर्ष से पहले ही इसका निकास करना चाहते है, तो पूर्ण रूप से भरा हुआ खाता बंद करने का फॉर्म (स्वैछिक फॉर्म) व अन्य संबधित दस्तावेज बैंक की उस शाखा को देना होगा जहाँ से आपने रजिस्ट्रेशन करवाया था। फॉर्म को यहाँ क्लिक करके डा कर सकते है।
Download APY closures form
अटल पेंशन के लिए कौन पात्र नहीं है?
किसी भी वैधानिक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थी APY के तहत सरकारी सह-योगदान का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र नहीं हैं। नीचे हमने कुछ अधिनियमों को साझा किया है, जिसके लिए सरकार का समन्वय प्रदान नहीं किया गया है-
- कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम, 1952
- कोयला खान भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम, 1948
- सीमन्स प्रोविडेंट फंड एक्ट, 1966
- असम चाय बागान भविष्य निधि और विविध प्रावधान, 1955
- जम्मू कश्मीर कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम, 1961
- कोई अन्य वैधानिक सामाजिक सुरक्षा योजना।
- APY योगदान चार्ट
अटल पेंशन योजना कितने दिन में बंद हो जाती है?
यदि लाभार्थी इस योजना का प्रीमियम भरने में असमर्थ होता है तो 6 माह पश्चात उसका खाता फ्रीज़ कर दिया जाएगा, 12 माह पश्चात उसका खाता निष्क्रिय कर दिया जाएगा और 24 माह पश्चात उसका खाता बंद कर दिया जाएगा
अटल पेंशन योजना खाता कैसे खोले
बैंक या फिर डाकघर में APY अकाउंट खोलने के दो तरीके हैं।
ऑफ़लाइन (Offline Process):
पहला तरीकाः पहले उस बैंक या डाकघर की शाखा में जाएं, जहां आपका सेविंग बैंक अकाउंट है। बैंक या डाकघर में आपको विधिवत भरा हुआ एपीवाई आवेदन फॉर्म जमा करना होगा और केवाईसी की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी।
ऑनलाइन (How to open atal pension yojana online) :
दूसरा तरीकाः आप अपने बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके ऑनलाइन भी एपीवाई खाता खोल सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक आदि जैसे बैंक ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग सुविधा के माध्यम से अटल पेंशन योजना खाता खोलने की अनुमति देते हैं। एसबीआई की नेट बैंकिंग के माध्यम से एपीवाई खाता खोलने की सुविधा ‘ई-सर्विसेज’ टैब में सोशल सिक्योरिटी स्कीम के विकल्प के तहत है।
क्या हम अटल पेंशन योजना की राशि निकाल सकते हैं?
- 60 वर्ष की आयु से पहले एपीवाई योजना से निकासी की अनुमति नहीं है, लेकिन लाभार्थी की मृत्यु या लाइलाज बीमारी जैसी असाधारण परिस्थितियों में निकासी की अनुमति दी जा सकती है।
- अगर आपकी आयु 60 की हो जाती है, तो पेंशन वेल्थ के 100% वार्षिकीकरण (annuitisation) के साथ एपीवाई से बाहर निकलने की अनुमति है। बाहर निकलने पर ग्राहक को पेंशन मिलेगी।
- लाभार्थी की मृत्यु में भी 2 परिस्थितियाँ बनती है –
- अगर लाभार्थी की मृत्यु 60 वर्ष के पहले हुई हो- अगर लाभार्थी की मृत्यु 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने के पहले हो जाती है तो उसकी पेंशन का हकदार उसका डिफ़ाल्ट नॉमिनी (पति/पत्नी) होंगे. परंतु इसके लिए हकदार को बचे हुये सालो तक प्रीमियम का भुक्तान करना होगा आर यदि वह इसमे असमर्थ हो तो वह क्लेम करके पेंशन की राशि प्राप्त कर सकता है.
- किसी भी कारण से ग्राहक की मृत्यु हो जाती है, तो इस मामले में पेंशन उसके पति/पत्नी को उपलब्ध होगी और उन दोनों (ग्राहक और पति/पत्नी) की मृत्यु पर पेंशन राशि उसके नामांकित व्यक्ति को वापस कर दी जाएगी।
महत्वपूर्ण लिंक | |
ऑनलाइन आवेदन करें | Registration form |
अटल पेंशन स्कीम कैलकुलेटर | Pension Calculator |
आधिकारिक वेबसाइट में जाने के लिए | यहाँ क्लिक करें |
Regular अपडेट के लिए टेलीग्राम से जुड़ें | Join Now |
हेल्पलाइन नंबर | 1800110069 |
निवेदन:- सभी उपयोगकर्ता तथा पाठकों से मेरा निवेदन है की नौकरी, परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड, और सरकारी योजना इत्यादि से सम्बंधित जानकारी फेसबुक व्हाट्सप्प ट्विटर एवं अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। ताकि किसी नौकरी के योग्य व्यक्ति को सरकारी नौकरी की जानकारी पहुंच सके एवं रोजगार पाने में आसानी हो। Sharing is caring! |
Atal Pension Scheme से संबंधित प्रश्न उत्तर (FAQs)
अटल पेंशन योजना कब लागु हुआ ?
2015
एपीवाई के अंतर्गत कितनी आयु में पंजीयन करवा सकते हैं
इस योजना के अंतर्गत 18 से 40 वर्ष का व्यक्ति भाग ले सकता है।
अटल पेंशन योजना के अंतर्गत कितनी पेंशन मिलती है
इस योजना के अंतर्गत 1000 से 5000 के बीच पेंशन मिलती है जिसका चुनाव लाभार्थी को स्वयं करना होता है।
अटल पेंशन योजना का टोल फ्री नंबर क्या है
1800-110 -069
क्या किसी नाबालिग द्वारा एपीवाई खाता खोला जा सकता है ?
नहीं, नाबालिग द्वारा एपीवाई खाता नहीं खोला जा सकता है।
क्या मैं बिना सेविंग अकाउंट के एपीवाई खाता खोल सकता हूं?
नहीं, एपीवाई में शामिल होने के लिए बैंक सेविंग अकाउंट/डाकघर सेविंग अकाउंट जरूरी है।
अटल पेंशन योजना की पात्रता क्या है ?
18 से 40 वर्ष की उम्र के लोग इस योजना से जुड़ सकते है।
एपीवाई में कितना पैसा जमा करना पड़ता है?
अटल पेंशन योजना प्रीमियम चार्ट PDF देखें