Hindi (हिंदी) Set-10, Previous Year Questions And Answer

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

(SOLVED),CTET Paper 1 | CLASS 1 TO 5 | Set- 10, (Hindi) हिंदी | 2021-22


निर्देश (प्र. सं. 1 से 9 ): निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें। 

हमारी हीनता और श्रेष्ठता का संबंध देश की हीनता और श्रेष्ठता से जुड़ा हुआ है। जब हम कोई हीन या बुरा काम करते हैं तो हमारे माथे पर ही कलंक का टीका नहीं लगता, बल्कि देश का भी सिर नीचा होता है और उसकी प्रतिष्ठा गिरती है । जब हम कोई श्रेष्ठ कार्य करते हैं तो उससे हमारा ही सिर नहीं ऊँचा होता, बल्कि देश का भी सिर ऊँचा होता है और उसका गौरव बढ़ता है। इसलिए हमें कोई ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए जिससे देश की प्रतिष्ठा पर आँच आए। 

          क्या आप चलती रेलों में, क्लवों में, चौपालों पर और मोटरवसों में कभी ऐसी चर्चा करते हैं कि हमारे देश में यह नहीं हो रहा, वह नहीं हो रहा है और यह गड़बड़ है, यह परेशानी है? साथ ही, क्या आप अपने देश की तुलना किसी और देश से करते हैं कि कौन-सा देश श्रेष्ठ और कौन-सा देश हीन है? यदि हाँ, तब आप को चिंता होगी कि देश की प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए हमें क्या करना चाहिए। 

   क्या आप कभी केला खाकर छिलका रास्ते में फेंकते हैं? अपने घर का कूड़ा बाहर फेंकते हैं? अपशब्दों का प्रयोग करते हैं? इधर की उधर, उधर की इधर लगाते हैं? अपने घर, दफ्तर, गली को गन्दा रखते हैं होटलों, धर्मशालाओं में या दूसरे ऐसे ही स्थानों में, जीनों में, कोनों में पीक थूकते हैं? उत्सवों, मेलों, रेलों और खेलों में ठेलमठेल करते हैं, निमंत्रित होने पर विलम्ब से पहुँचते हैं या वचन देकर भी घर आने वालों को समय पर नहीं मिलते और इसी तरह शिष्ट व्यवहार के विपरीत आचरण करते हैं। 

     यदि आपका उत्तर ‘हाँ’ है, तो आप के द्वारा देश के सम्मान को भयंकर आघात लग रहा है और राष्ट्रीय संस्कृति को गहरी चोट पहुँच रही है ।

     यदि आपका उत्तर ‘नहीं’ है, तो आपके द्वारा देश का सम्मान बढ़ेगा और संस्कृति भी सुरक्षित रहेगी । 

1. हमारी हीनता और श्रेष्ठता का संबंध किससे जुड़ा है ? 

A. देश की हीनता और श्रेष्ठता 

B. कोई हीन या बुरा काम 

C. शिष्ट व्यवहार के विपरीत आचरण 

D. देश की प्रतिष्ठा


2. ‘देश का सम्मान’ बढ़ने से क्या आशय है? 

A. शिष्ट व्यवहार 

B. संस्कृति की सुरक्षा

C. ईमानदारी 

D. अच्छे दिन की शुरुआत


3. शिष्ट व्यवहार का उदाहरण है : 

A. वचन न निभाना 

B. अपशब्दों का प्रयोग करना

C. कूड़ा बाहर फेंकना 

D. समय का पाबंद होना


 4. गद्यांश के अनुसार असल गड़बड़ है : 

A. कमियों को उजागर करना 

B. शिष्ट आचरण करना 

C. दूसरे देशों की जानकारी रखना 

D. केवल निंदा करना, सही व्यवहार करना


5. लेखक की दृष्टि में सर्वाधिक महत्वपूर्ण हैं : 

A. देश की श्रेष्ठता एवं प्रतिष्ठा 

B. अपने देश की दूसरे देश से तुलना करना 

C. शिष्ट व्यवहार की अनदेखी करना 

D. राष्ट्रीय संस्कृति की उपेक्षा करना


6. ‘श्रेष्ठता’ से तात्पर्य है : 

A. शुद्धता 

B. उत्कृष्टता

C. स्वीकृति 

D. सम्मान


7. ‘इधर की उधर लगाने’ का अर्थ है : 

A. बातें बताना 

B. हेराफेरी करना

C. चुगली करना 

D. आदान-प्रदान करना


8. प्रत्यय की दृष्टि से भिन्न शब्द की पहचान अंकित कीजिए : 

A. मधुरता 

B. प्रभुता

C. हीनता 

D. राष्ट्रीय


9. ‘संस्कृति’ का संधि-विच्छेद क्या है ? 

A. सस् + कृति 

B. सम् + कृति

C. संस्कृति 

D. सं + कृति


निर्देश (प्र.सं. 10 से 15 ) : निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए । 

विघ्नों को गले लगाते हैं 

काँटों में राह बनाते हैं । 

है कौन विघ्न ऐसा जग में

टिक सके आदमी के मग में, 

खम ठोंक ठेलता है जब नर

पर्वत के जाते पाँव उखड़, 

मानव जब जोर लगाता है

पत्थर पानी बन जाता है ।। 

गुण बड़े एक से एक प्रखर

हैं छिपे मानवों के भीतर,

मेहंदी में जैसे लाली हो 

वर्तिका बीच उजियाली हो, 

बत्ती जो नहीं जलाता है । 

रोशनी नहीं वह पाता है ।। 

10. पद्यांश के अनुसार ‘पत्थर पानी ‘ बन सकता 

A. प्रेम द्वारा 

B. धर्म द्वारा

C. परिश्रम द्वारा 

D. नीति द्वारा


11. कवि के अनुसार मनुष्यों में गुण किस प्रकार छिपे रहते हैं? 

A. मेहंदी में जैसे लाली हो 

B. पूरब में जैसे सूरज हो 

C. प्रकृति में हरियाली हो 

D. सागर में पत्थर हो


12. ‘विघ्नों को गले लगाते हैं, कांटों में राह बनाते हैं।’ पंक्ति का भाव  है : 

A. विपत्ति में सहनशक्ति नहीं रखते हैं 

B. बाधाओं का धैर्य एवं परिश्रम से सामना करते हुए विजयी होना है 

C. विपत्ति में पीठ दिखाकर भाग जाना है 

D. राह में थककर सो जाते हैं


13. ‘वर्तिका’ का अर्थ है : 

A. शूरवीर 

B. बहादुर

C. दीपक की बाती 

D. सूरमा


14. ‘रोशनी’ का विलोम शब्द है : 

A. अँधेरा 

B. चमकीला

C. प्रकाश  

D. रश्मि


15. ‘पाँव उखड़ना’ मुहावरे का सही अर्थ है : 

A. पैरों पर खड़ा होना 

B. पैरों से ताकत लगाना

C. ठनक जाना  

D. हिम्मत हारना


16. निम्नलिखित में से कौन-सा लेखन कौशल का उच्चतम स्तर है ? 

A. सही वर्तनी 

B. संयुक्ताक्षर लिखना 

C. लेख लिखना 

D. वाक्यों में कठिन शब्दों का प्रयोग करना


17. आप भाषा शिक्षक के रूप में पाठ्य सामग्री के किस स्वरूप को अपनाना चाहेंगे? 

A. मूर्त विवरणात्मक और विश्लेषणात्मक 

B. अमूर्त विवरणात्मक और विश्लेषणात्मक 

C. मूर्त विवरणात्मक और अवधारणात्मक

D. अमूर्त अवधारणात्मक और अवधारणात्मक


18 पियाजे के अनुसार भाषाअर्जन की प्रक्रिया है : 

A. साहचर्यजन्य 

B. सुमेलन 

C. युक्तिजन्य 

D. सामाजिक


19. एक विद्यार्थी जिसके घर की भाषा और विद्यालय की भाषा  अलग-अलग है, आप एक संसाधन के रूप में उसकी कैसे मदद कर सकते हैं? 

A. उसे कक्षा में अधिक समय और ध्यान देकर 

B. कक्षा में बहुभाषिकता को संसाधन के रूप में उपयोग करके

C. उसको गृहकार्य से संबंधित कार्यों में लचीलापन देकर

D. कक्षा में उसकी मातृभाषा में शिक्षण करके


20. ट्रांस- लेंगुएजिंग ( एक भाषा से दूसरी भाषा में जाना) के संबंध में इन कथनों (a) और (b) पर विचार करें : 

(a) ट्रांस- लेंगुएजिंग बहुभाषावाद का एक लचीला स्वरूप है।

(b) ट्रांस- लेंगुएजिंग सम्प्रेषण क्षमता के संवर्द्धन के लिए जानी गई भाषाओं के बीच एक भाषा से दूसरी में व्यवहार करना है।

A. (a) सही है, (b) गलत है

B. (a) गलत है, (b) सही है

C. (a) और (b) दोनों सही हैं

D. (a) और (b) दोनों गलत हैं


21. समग्र भाषा उपागम में भाषा अधिगम के लिए एक उपकरण के रूप में क्या प्रयोग किया जाता है? 

A. क्रिया 

B. साहित्य

C. बाल-कविताएँ  

D. खिलीने


22. कुल भौतिक प्रतिक्रिया (TRP) में किसकी केन्द्रीय भूमिका होती है ? 

A. शिक्षक की 

B. अभिभावक की

C. परिवार की 

D. विद्यार्थी की


23. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 के आधार पर ‘पठन कौशल’ से क्या तात्पर्य है? 

A. शुद्ध उच्चारण करना 

B. अक्षरों को पढ़ना

C. समझ के साथ पढ़ना 

D. कठिन वाक्यों को पढ़ना


24. भाषा की पाठ्यपुस्तक का शैक्षिक पक्ष क्या है? 

A. पुस्तक की वर्तनी 

B. पुस्तक में चित्रों का स्थान 

C. विषयवस्तु का चयन 

D. वर्तनी एवं चित्र सज्जा के साथ उत्तम विषयवस्तु


25. विद्यार्थियों को दी जा रही गतिविधियों पर विचार करें । निम्नलिखित में से कौन – सी गतिविधि संप्रेषण कौशल विकसित करने के लिए आप अपनाना चाहेंगे । 

(i) वह एक अभिनेता ……… है/हैं। 

(ii) सप्ताहांत पर मैं सुबह ……. जा रहा हूँ, फिर मैं शाम 5 बजे तक ……. वापस आऊंगा ….. । 

(iii) अपने मित्र से पूछें कि वह सप्ताहांत में कहाँ जाना पसंद करता है और क्यों ? 

(iv) अपने सहपाठी से उन दो बिन्दुओं के बारे में पूछें जिनका ध्यान वे समूह चर्चा के समय रखती / रखते हैं । 

A. (i), (ii), (iii) 

B. (ii), (iii) 

C. (i), (ii) 

D. (iii), (iv)


26. स्टीफेन क्रेशन के अनुसार, कौन-सी अचेतन प्रक्रिया है? 

A. सीखना 

B. अर्जन 

C. सुनना 

D. संप्रेषण


27. वायगोत्स्की के अनुसार जो बच्चे …… का व्यापक उपयोग करते हैं, वे अन्य बच्चों की तुलना में जटिल कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से सीखते हैं । 

A. आंतरिक भाषण 

B. व्यक्तिगत भाषण

C. निजी भाषण 

D. मौन भाषण


28. पियाजे के अनुसार भाषा का विकास ….. से …….. तक होता है । 

A. निजी से व्यक्तिगत 

B. निजी से समाजीकृत 

C. आत्मकेंद्रित से सामाजिक 

D. सामाजिक से आत्मकेंद्रित


29. कक्षा में चर्चा के दौरान, कक्षा V की एक विद्यार्थी ‘भ्रष्टाचार के कारणों’ पर अपना दृष्टिकोण प्रस्तुत करती है । इस दौरान न तो वह दूसरों के विचारों से सहमति प्रकट कर रही है और न ही वह दूसरे के नजरिए से विषय-वस्तु को देखने की कोशिश कर रही है । पियाजे के अनुसार वह किस प्रकार के भाषण में शामिल है ? 

A. आत्मकेंद्रित भाषण

B. सामाजिक भाषण 

C. व्यक्तिगत भाषण 

D. निजी भाषण


30. जीन पियाजे के सिद्धांत के अनुसार, विद्यार्थियों को व्याकरणिक संरचनाओं को समझाने के लिए, भाषा शिक्षक को क्या करना चाहिए? 

A. समृद्ध लिखित सामग्री प्रदान करें और विद्यार्थियों को विभिन्न संरचनाओं की खोज करने दें । 

B. विद्यार्थियों को अधिक से अधिक व्याकरणिक अभ्यास करने के लिए दें। 

C. विद्यार्थियों को पुस्तक से संरचनाओं को याद करने के लिए कहें। 

D. विद्यार्थियों को विभिन्न संरचनाओं पर कोई एक प्रदत्त कार्य दें |


Hindi (हिंदी) Set-11, Previous Year Questions And Answer


ctet hindi pedagogy,ctet preparation in hindi,ctet hindi language paper 1,hindi pedagogy for ctet,ctet 2020 hindi pedagogy,ctet hindi previous year question paper,ctet hindi,ctet hindi paper 1 analysis 2021,ctet 2022 hindi pedagogy,ctet hindi paper 1,ctet hindi previous paper,ctet hindi paper analysis,ctet hindi paper 1 analysis,hindi pedagogy master revision class for ctet 2021,ctet hindi grammar,ctet hindi pedagogy previous papers,ctet hindi marathon class


CTET Official Website

Share To Friends

Leave a Comment