Hindi (हिंदी) Set-11, Previous Year Questions And Answer

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

(SOLVED),CTET Paper 1 | CLASS 1 TO 5 | Set- 11, (Hindi) हिंदी | 2021-22


निर्देश ( प्रश्न संख्या 1 से 9 तक) : दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। 

उपवास रखना केवल धार्मिक विधि विधान या कर्मकांड का अंग नहीं के सूत्र हैं। ऋतु परिवर्तन है । उपवास- व्रत भारतीय संस्कृति में पूर्ण स्वास्थ्य के समय व्रत इसलिए रखे जाते हैं कि बदलते मौसम में कई किस्म की बीमारियाँ आती हैं। बीमारियों से लड़ने की रोग प्रतिरोधक शक्ति तभी प्राप्त होगी, जब शारीरिक और मानसिक शुद्धता होगी। इसी से जीवनी-शक्ति भी प्राप्त होती है, इससे बल व बुद्धि का बराबर संतुलन बना रहता है। उपवास के दौरान शरीर के पाचन संस्थान को पूर्ण रूप से विश्राम मिलता है तथा शरीर में विद्यमान पुराने खाद्य अवशेष तथा दूषित पदार्थ नष्ट होकर मल के द्वारा निकालने का प्रयत्न करते हैं, तो भूख स्वतः समाप्त हो जाती है। अतः उस समय उपवास करना अनिवार्य हो जाता है। भोजन लेने से तीव्र निष्कासन क्रिया रुक जाती है। भूख न रहने पर भोजन न किया जाए तो पूर्णरूप से शारीरिक सफाई होकर रोग का कारण जड़ से समाप्त हो जाता है । उसके पश्चात् नियमित तथा उपयुक्त उचित आहार देने पर रोग के लौटने की आशंका नहीं रहती । 

1. ‘उपवास’ का संबंध किससे है? 

A. केवल धार्मिक अनुष्ठानों से 

B. केवल स्वास्थ्य से 

C. धार्मिक अनुष्ठानों तथा स्वास्थ्य दोनों से

D. रीति-रिवाजों से


2. बदलते मौसम का प्रभाव किस पर पड़ता है ? 

A. स्वास्थ्य पर 

B. धार्मिक विधि-विधान पर 

C. केवल पाचन शक्ति पर 

D. हृदय पर


3. शारीरिक और मानसिक शुद्धता से क्या प्राप्त होता है? 

A. रोगों से लड़ने की शक्ति । 

B. ईश्वर की प्राप्ति । 

C. तीव्र भूख लगती है। 

D. विजातीय पदार्थ शरीर से निकल जाते हैं।


4. रोगों के लौटने की संभावना कब कम हो जाती है? 

A. जब उपवास रखते हैं। 

B. जब मनपसंद भोजन करते हैं। 

C. जब बिना भूख के भोजन करते हैं। 

D. जब बिना भूख के भोजन न किया जाए।


5. उपवास के दौरान शरीर के पाचन संस्थान को पूर्ण विश्राम मिलता है। रेखांकित वाक्यांश से क्या तात्पर्य है? 

A. पाचन अंगों को थोड़ा आराम मिल जाता है। 

B. पाचन अंग निष्क्रिय हो जाते हैं। 

C. पाचन अंगों को पूरी तरह आराम मिल जाता है 

D. पाचन अंग अति सक्रिय हो जाते हैं ।


6. गलत खाद्य पदार्थ ही विजातीय द्रव्य यानी विष का काम करते हैं । 

यहाँ गलत खाद्य पदार्थ से क्या तात्पर्य है? 

A. जो पदार्थ खाने योग्य नहीं होते हैं ।

B. जो पदार्थ शरीर को हानि पहुँचाते हैं ।

C. जो पदार्थ खाने योग्य होते हैं । 

D. जो पदार्थ शरीर को लाभ पहुँचाते हैं ।


7. ‘विजातीय’ का विलोम शब्द है : 

A. जातीय 

B. सजातीय

C. गैर-जातीय 

D. विशिष्ट जातीय


8. ‘दूषित’ में कौन-सा प्रत्यय है : 

A. त 

B. इत

C. ईत 

D. षित


9. निम्नलिखित में से कौन-सा विशेषण का उदाहरण है? 

A. अजगर 

B. आहार

C. अमृत 

D. असली


निर्देश (प्रश्न संख्या 10 से 15 तक): नीचे दिए गए पद्यांश को पढ़ने के उपरांत सबसे सटीक विकल्प का चयन कीजिए: 

आज जब 

पहली बार एक तरह से पहली बार 

आया है तुम्हारा खत 

जम्मू की किसी कालोनी से 

तो लग रहा है 

क्यों आया है तुम्हारा खत 

बुरी तरह भींगा हुआ, अटा हुआ कुछ-कुछ

आखिर क्यों लिखा है तुमने 

कि पता नहीं कभी

फिर हो भी सकेगा कि नहीं

तुम्हारा वही पता, वही ठिकाना 

जिस पर 

खत लिखने की आदत है मुझे 

बड़ा मुश्किल है न 

बढ़ती हुई उम्र में, आदत को बदल देना

और आदतें भी जबकि 

हमारी बहुत अपनी होकर रही हो । 

10. कविता में किस आदत की बात कही गई है ?

A. परिवार के साथ पहाड़ों पर घूमने की 

B. दोस्तों के साथ सैर करने की

C. प्रतिदिन पत्र लिखने की 

D. पते विशेष पर पत्र लिखने की


11. आदतों को बदल देना कठिन क्यों है ? 

A. आदतों का प्रभाव जीवन पर नहीं पड़ता

B. आदतों के कारण सारे कार्य शीघ्र होते हैं

C. आदतें व्यक्तिगत का अभिन्न हिस्सा होती हैं 

D. आदतों को कभी बदला नहीं जाता


12. कवि के दोस्त कहाँ रहते हैं ? 

A. पता नहीं 

B. जम्मू में

C. अनंतनाग में 

D. मैदान में


13. बुरी तरह भीगा हुआ से तात्पर्य है : 

A. चिट्ठी बारिश में भीग गई थी 

B. चिट्ठी में विस्थापन का दर्द लिखा था 

C. चिट्ठी ओस में गीली हो गई थी 

D. चिट्ठी पानी में भीग गई थी


14. कविता में किसका स्वर प्रमुखता से सुना जा सकता है? 

A. किसी दूसरे के घर में होने की पीड़ा का 

B. घर के अस्त-व्यस्त होने की पीड़ा का

C. घर वापसी न होने की पीड़ा का

D. बार-बार स्थानांतरण होने की पीड़ा का


15. ‘कुछ-कुछ’ शब्द युग्म है : 

A. निरर्थक शब्द युग्म 

B. पुनरुक्त शब्द युग्म

C. सार्थक शब्द युग्म 

D. साधारण शब्द युग्म 

16. बहुभाषिकता हमारे मस्तिष्क को सकारात्मक रूप से प्रभावित करती है और हमारे संज्ञानात्मक कौशलों को समृद्ध करती है । द्विभाषावाद का यह परिप्रेक्ष्य बीसवीं शताब्दी के अधिकांश समय के दौरान द्विभाषा के प्रति विकसित दृष्टिकोणों से सर्वथा भिन्न है। शुरुआती दौर में दूसरी भाषा को किस रूप में जाना जाता था ? 

A. एक प्रेरणात्मक घटक के रूप में 

B. हस्तक्षेप, बाधा के रूप में 

C. एक खुशनुमा संयोग के रूप में 

D. जीवन में असफलता के एक कारक के रूप में


17. ‘ट्रान्सलैंग्युजिंग’ से क्या तात्पर्य है? 

A. पारंपरिक रूप से परिभाषित भाषा की सीमाओं को पुनर्बलन करना 

B. पारंपरिक, सांस्कृतिक रूप से परिभाषित भाषा की सीमाओं को चुनौती देना 

C. विभिन्न भाषाओं को एक पृथक व्यवस्था के रूप में देखना

D. द्विभाषावाद के लिए नई शब्दावली है


18. भाषा शिक्षा में रचनात्मकता से क्या तात्पर्य है? 

A. ऐसी कक्षायी गतिविधि जो नवाचारी है और जिसमें बहुत कुछ करने की संभावना है। 

B. कुछ नया करने के लिए असम्बद्ध घटकों को एक साथ लाना ।

C. शिक्षण की नवीन विधियों का प्रयोग करने वाली कक्षायी गतिविधि

D. कक्षा में ऐसी सामग्री जिसके माध्यम से संप्रेषणात्मक भाषा शिक्षण का प्रयोग संभव है।


19. मेरी कक्षा में सदफ नामक विद्यार्थी है । 

उसने कहीं से ‘अच्छा’ और ‘हुम्म’ जैसे शब्द सुनें और उनके बारे में जानना चाहती है । पाठ्यक्रम की पुस्तक में इसके बारे में कोई व्याख्या नहीं है । मुझे क्या करना चाहिए? 

A. ऐसी मित्र को बुलाना चाहिए जो अच्छी तरह से हिंदी बोल लेती हो । 

B. बोली जाने वाली भाषा के प्रामाणिक प्रयोग के उदाहरण ढूँढने चाहिए । 

C. व्याकरण की पुस्तकों में इस तरह के प्रयोगों को ढूँढ़ना चाहिए।

D. शब्दकोश देखना चाहिए ।


20. निम्नलिखित में से कौन-सा व्याकरण के पाठ का चरण नहीं है ? 

A. विद्यार्थी उस पठन-सामग्री को पढ़ते (या सुनते ) हैं जिसमें लक्ष्य शब्द या उसकी आकृति है । 

B. विद्यार्थी पठन सामग्री में लक्ष्य शब्द / वाक्यांश चिह्नित करते हैं ।

C. अध्यापक व्याकरण के बिन्दुओं के अभ्यास के लिए नियंत्रित और स्वच्छंद परिवेश देती है । 

D. भाषा एक पठन-सामग्री के माध्यम से प्रस्तुत की जाती है जिसका विद्यार्थी अभ्यास (ड्रिल ) कर सकें ।


21. निम्नलिखित में से कौन-सी भाषा शिक्षा की अवधारण नहीं है ? 

A. मुद्रित समृद्ध परिवेश

B. ध्वनिक 

C. ध्वनि विज्ञान 

D. डिस्लैक्सिया


22. नॉम चॉमस्की के इस वाक्य पर ध्यान दीजिए : 

‘रंगरहित हरे विचार शान्तिपूर्वक सोते हैं । यह किस तरह के वाक्य का उदाहरण है? 

A. व्याकरणिक दृष्टि से सही है, पर पसंद-नापसंद व्यक्त करता है ।

B. व्याकरणिक दृष्टि से सही बनावट है, पर अर्थ की दृष्टि से सही नहीं है। 

C. शब्द के प्रयोग की दृष्टि से सही है पर ध्वन्यात्मक रूप से गलत है।

D. व्याकरणमूलक है पर तार्किकता की दृष्टि से सही नहीं है ।


23. ‘परिणामतः’ ‘इसलिए’, ‘इससे आगे’ और ‘हाँलाकि ‘ किसके उदाहरण हैं? 

A. योजक उपकरण 

B. सम्बद्धता 

C. शब्द संपदा 

D. व्याकरण के क्षेत्र


24. कक्षा में अध्यापक की भाषा के सही उदाहरण की पहचान करिए। 

A. तब बहुत से मिलकर बातचीत कर रहे थे, खुशनुमा कक्षा

B. समूह एक के द्वारा समर्थित विचार दिमाग उड़ा देने वाला है।

C. बोलना बंद करो नहीं तो बाद में तुम पछताओगे तुम्हारे लिए बोलना अच्छा नहीं है । 

D. कृपया समूहों में बैठिए और यह जो चित्र आपकी दिया गया है इस पर अनुच्छेद लिखिए ।


25. ‘वाशबैक’ शब्द संबंधित है कि किस प्रकार से कोई जाँच परीक्षण 

A. कक्षा की शिक्षण सामग्री को प्रभावित करता है ।  

B. शिक्षार्थियों की परीक्षाओं की तैयारी को प्रभावित करता है। 

C. शिक्षार्थी के समूचे जीवन पर प्रभाव डालता 

D. भाषा विकास पर प्रभाव डालता है ।


26. विविध संदर्भों में स्वाभाविक विमर्श में शामिल किया हुआ संग्रह क्या है? 

A. पाठ्यपुस्तकों का संग्रह 

B. पाठ्य सामग्रियों का बड़ा-सा संग्रह और आँकड़ों का आधार

C. लेखों का विशाल संग्रह 

D. व्याकरणिक वाक्यों का संग्रह


27. स्टीफन क्रैशन के अनुसार यदि एक शिक्षार्थी ‘1’ की अवस्था में है जब ‘i + 1’ स्तर के किस प्रकार के निवेश से अर्जन संभव है? 

A. पर्याप्त निवेश 

B. अबोधगम्य निवेश 

C. बोधगम्य निवेश 

D. निवेश पर्याप्त नहीं हैं


28. भाषा अर्जन के बारे में क्या सही है? 

A. सचेत और सुविचारित है । 

B. स्वाभाविक और सुविचारित है । 

C. स्वाभाविक और अवचेतन में है । 

D. भाषा प्रक्रिया है ।


29. भारत में अंग्रेजी की भाषा के संदर्भ में क्या सही है? 

A. यह भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची की भाषाओं में से एक है। 

B. यह भारत संघ की सह कार्यालयी भाषा है। 

C. यह भारत संघ की कार्यालयी भाषा है । 

D. यह संविधान द्वारा मान्यता प्राप्त भाषाओं में से एक भाषा है ।


30. माध्यमिक स्तर पर भाषा अधिगम में ‘बोधगम्य निवेश’ क्या है?

A. शिक्षार्थी के स्तर से थोड़ा या ऊँचे स्तर की प्रामाणिक पाठ्य सामग्री 

B. विजय तेंदुलकर के किसी नाटक का सार संक्षेप 

C. शिक्षार्थी के स्तर से थोड़ा-सा नीचे के स्तर की प्रामाणिक पाठ्य सामग्री 

D. शिक्षार्थियों के व्याकरणिक ज्ञान की अपनी समझ के आधार पर अध्यापक द्वारा विकसित कहानी


Hindi (हिंदी) Set-12, Previous Year Questions And Answer


ctet hindi pedagogy,ctet preparation in hindi,ctet hindi language paper 1,hindi pedagogy for ctet,ctet 2020 hindi pedagogy,ctet hindi previous year question paper,ctet hindi,ctet hindi paper 1 analysis 2021,ctet 2022 hindi pedagogy,ctet hindi paper 1,ctet hindi previous paper,ctet hindi paper analysis,ctet hindi paper 1 analysis,hindi pedagogy master revision class for ctet 2021,ctet hindi grammar,ctet hindi pedagogy previous papers,ctet hindi marathon class


CTET Official Website

Share To Friends

Leave a Comment