Hindi (हिंदी) Set-12, Previous Year Questions And Answer

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

(SOLVED),CTET Paper 1 | CLASS 1 TO 5 | Set- 12, (Hindi) हिंदी | 2021-22


निर्देश ( प्रश्न संख्या 1 से 9 तक) : नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए : 

मानव इतिहास में हजारों साल तक शून्य का कहीं अता-पता नहीं था । शून्य की अवधारणा आ भी गई तब भी काफी समय तक मानव ने इसे संख्या नहीं समझा। यह बात तो तय है कि शून्य प्रकृति प्रदान नहीं है हमने शून्य का आविष्कार अपनी सुविधा के लिए किया है। मनुष्यों ने शून्य की अवधारणा को न केवल समझा है, बल्कि उसकी सहायता से कई स्वचालित उपकरणों का आविष्कार भी कर लिया है। शून्य एक ही समय में एक अमूर्त विचार और एक वास्तविकता है और यह सीखना सबसे मुश्किल है कि शून्य एक से छोटा है। सबसे पहले भारत ने ‘कुछ भी नहीं’ को दर्शाने के लिए शून्य को एक स्वतंत्र संख्या के रूप में मान्यता दी । अगर हम शून्य को एक, दो और तीन जैसी संख्याओं की तरह मूर्त चीजों से संबद्ध कर पाते तो शायद शून्य को समझाना बहुत आसान होता । 

1. शून्य के बारे में कौन-सा वाक्य सही है ? 

A. शून्य प्रकृति प्रदत्त है । 

B. शून्य मानव जनित आविष्कार है । 

C. शून्य की गणना मानव ही कर सकते हैं । 

D. शून्य मूर्त अवधारणा है ।


2. संख्याओं के संदर्भ में कौन-सी अवधारणा समझानी सबसे कठिन है? 

A. शून्य सबसे बड़ी संख्या है। 

B. शून्य एक से बड़ा है । 

C. शून्य एक से छोटा है । 

D. शून्य जोड़ा जा सकता है ।


3. विश्व में किसने पहले-पहल शून्य को संख्या के रूप में मान्यता दी ? 

A. मेसोपोटामिया 

B. मध्य अमेरिका

C. भारत  

D. यूरोप


4. ‘शून्य एक ही समय में एक अमूर्त विचार और एक वास्तविकता है ।’ का आशय है : 

A. यह दिखाई नहीं देता, परन्तु इसका अस्तित्व है 

B. संख्याओं में महत्वहीन स्थान धारक है । 

C. यह दिखाई देता है पर इसे किसी शब्द में सुन नहीं सकते हैं । 

D. यह अदृश्य है पर इसे सुन सकते हैं ।


5. शून्य की अवधारणा आने पर भी मनुष्य ने इसे बहुत समय तक संख्या क्यों नहीं समझा होगा ? 

A. मूर्त चीजों से शून्य की सम्बद्धता न होना । 

B. सभी वैज्ञानिकों द्वारा इसे मान्यता न देना । 

C. पशुओं द्वारा इसकी समझ रख पाना ।

D. इसका प्रकृति प्रदत्त न होना ।


6. किस शब्द में ‘अव’ उपसर्ग का प्रयोग नहीं हुआ है : 

A. अवधारणा 

B. अवधी 

C. अवनीति

D. अवकाश


7. ‘इतिहास’ में किस प्रत्यय का प्रयोग किया जा सकता है? 

A. ता 

B. इक

C. इत 

D. ई


8. ‘वैज्ञानिक’ में मूल शब्द है : 

A. वैज्ञान 

B. विज्ञानी

C. ज्ञान 

D. विज्ञान


9. ‘स्वतंत्र’ का संधि-विच्छेद है : 

A. स्व + तंत्र 

B. सु + तंत्र 

C. सु + अतंत्र

D. स्वत + अंत्र


निर्देश ( प्रश्न संख्या 10 से 15 तक) : निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए : 

सूर्योदय, सूर्यास्त असंख्यों 

सोना ही सोना बरसा कर

मोल नहीं ले पाए इसको; 

भीषण बादल 

आसमान में गरज- गरज कर

धरती को न कभी हर पाये,

प्रलय सिंधु में डूब – डूब कर 

उभर – उभर आयी है ऊपर । 

भूचालों- भूकम्पों से यह मिट न सकी है।


10. इस पद्यांश में मुख्यतः किसकी बात की गई है ? 

A. सूर्योदय की 

B. सूर्यास्त की

C. धरती की 

D. आसमान की


11. धरती पर आने वाले संकटों के लिए उपयुक्त शब्द नहीं है : 

A. प्रलय 

B. भूचाल

C. भूकंप 

D. सिंधु


12. धरती को कौन डुबोना चाहता है ? 

A. अत्यधिक वृष्टि 

B. अत्यधिक गर्जना

C. अत्यधिक भूकंप 

D. अत्यधिक सिंधु


13. ‘धरती अनमोल है।’ भाव पद्यांश की किस पंक्ति से अभिव्यक्त हो रहा है? 

A. सूर्योदय, सूर्यास्त असंख्यों 

B. उभर उभरकर आयी है ऊपर 

C. मोल नहीं ले पाए इसको 

D. यह मिट न सकी है


14. ‘सिंधु’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है : 

A. उदधि 

B. सागर

C. जलधि 

D. जलद


15. निम्नलिखित में से भिन्न शब्द-युग्म है : 

A. गरज- गरज 

B. भूचाल भूकंपों

C. उभर- उभर 

D. डूब- डूब


16. यदि शिक्षक विद्यार्थियों को शब्दावली सीखने में मदद करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित में से कौन-सा तरीका सबसे प्रभावशाली होगा ?

A. कहानियों और चित्रों का प्रयोग 

B. दोहराव (ड्रिल) का प्रयोग 

C. लिखित अभ्यास का प्रयोग 

D. पाठ्य-पुस्तकों का उपयोग


17. बहुभाषावाद शिक्षा का एक ऐसा संसाधन है जिसका उद्देश्य है 

A. शिक्षण-अधिगम के लिए शिक्षार्थियों की भाषाओं का उपयोग करना 

B. शिक्षार्थियों को यथासंभव अधिक से अधिक भाषाएँ सिखाना ।

C. शिक्षण अधिगम के लिए शास्त्रीय भाषाओं का उपयोग करना ।

D. नौकरियों के लिए अंग्रेजी भाषा और संस्कृति के लिए मातृभाषा सीखने के सक्षम बनाना ।


18. किसी पाठ्य सामग्री से कोई विशिष्ट सूचना निकालने के उद्देश्य से उस पाठ्य सामग्री के किसी अंश को बारीकी और गहनता के साथ पढ़ने का कौशल कौन-सा अवबोधन कहलाता है ? 

A. आनुमानिक 

B. वैश्विक

C. स्थानीय  

D. लेनदेन


19. ‘बहु-बुद्धि के सिद्धांत’ के संदर्भों में निम्नलिखित में कौन-सी बुद्धि भाषा से संबंधित है? 

A. प्रवाह सटीकता – बुद्धि 

B. भाषाई मौखिक बुद्धि 

C. शब्दावली व्याकरण बुद्धि

D. दृश्यात्मक-स्थानिक बुद्धि


20. इनमें से कौन-से बहुभाषावाद के लाभ हो सकते हैं? 

(i) समृद्ध शब्दावली और प्रभावशाली भाषण   (ii) अन्य संस्कृतियों के प्रति सहिष्णुता और सम्मान (iii) सीमित रोजगार के अवसर   (iv) पराभाषिक जागरूकता 

A. (i), (ii), (iii) 

B. (ii), (iii)

C. (1), (ii) 

D. (i), (ii), (iv)


21. वायगोत्सकी के अनुसार, जब कोई बच्चा / बच्ची भाषा की मदद से अपने स्वयं के कार्यों को निर्देशित करता है/करती है, लेकिन वह भाषा दूसरों के लिए श्रव्य नहीं है, उसके वाचन को क्या कहेंगे?

A. आंतरिक भाषण 

B. निजी भाषण 

C. सामाजिक भाषण 

D. आत्मकेन्द्रित भाषण


22. भाषाविज्ञान की कौन-सी शाखा संदर्भ में भाषा से जुड़ी है ? 

A. अर्थ विज्ञान 

B. उपयोगिता विज्ञान 

C. आकृति विज्ञान 

D. स्वर विज्ञान


23, शिशुओं में भाषा के विकास के संबंध में कथन (अ) और (व) पर विचार करें। 

कंचन (अ): शैशवावस्था से बच्चे की वाकू नली एक वयस्क मानव की तुलना में जानवर की तरह अधिक होती है । 

कथन ( ब ) : 6 से 12 महीनों के दौरान, एक बच्ची तरह-तरह के बबलाना और दोहराव वाले बबलाना में संलग्न है। 

A. (अ) सही है, (ब) गलत है। 

B. (अ) गलत है, (ब) सही है । 

C. (अ) और (ब) दोनों सही हैं । 

D. (अ) और (ब) दोनों गलत हैं।


24. एक बोली ‘मानक बोली का दर्जा पाने के लिए निम्नलिखित चरणों से गुजरती है : 

A. चयन, संहिताकरण, उद्देश्य का निर्धारण 

B. चयन, स्वीकृति, संहिताकरण और उद्देश्यों का निर्धारण

C. चयन, उद्देश्यों का निर्धारण, संहिताकरण और स्वीकृति

D. चयन, स्वीकृति, संहिताकरण और उद्देश्यों का निर्धारण


25. बोली के संबंध में कथन ( अ ) और ( ब ) पर विचार करें। 

कथन ( अ ): किसी देश के एक हिस्से में बोली जाने वाली विविध भाषाओं में से एक प्रकार जो क्षेत्रीय बोली के रूप में जानी जाती है। 

कथन ( ब ) : एक समान शैक्षिक पृष्ठभूमि वाले लोगों द्वारा विविध प्रकार की उपयोग की जाने वाली भाषा में से एक प्रकार की बोली के रूप में जानी जाती है। 

A. (अ) सही है, (ब) गलत है। 

B. (अ) गलत है, (ब) सही है। 

C. (अ) और (ब) दोनों सही हैं। 

D. (अ) और (ब) दोनों गलत हैं।


26. पत्नी से जल्दी करो, हमें देर हो जाएगी। 

सहकर्मी से: जाने का समय हो गया है, हमें बैठक के लिए देर हो जाएगी। 

वरिष्ठ नियोक्ता से : महोदय, शाम के 4 बज गए हैं और बैठक 4:15 बजे हैं, क्या अब हमें चलना नहीं चाहिए? 

भाषण में इस भिन्नता को किस रूप में जाना जाता है? 

A. शुद्धतावादी 

B. स्तर भिन्नता

C. रजिस्टर 

D. मुहावरेदार


27. समूह वाद-विवाद में भाग लेने के लिए भाषा शिक्षक एक शर्त रखता है कि समूह में चार विद्यार्थी कनिष्ठ वर्ग से तथा एक विद्यार्थी वरिष्ठ वर्ग से होना चाहिए जो आवश्यकता पड़ने पर कनिष्ठों की सहायता कर सके। समूह-निर्माण का यह विचार किसके सिद्धांत पर आधारित है? 

A. पियाजे का सिद्धांत 

B. वायगोत्सकी का सिद्धांत

C. ब्लूमफील्ड का सिद्धांत 

D. कैशन का सिद्धांत


28. समूह प्रस्तुति के दौरान यदि किसी विद्यार्थी के द्वारा अनुचित व्यवहार प्रदर्शित किया जाता है, तब एक अध्यापक होने के नाते आप क्या करना चाहेंगे? 

A. समूची कक्षा के सामने उस पर चिल्लाएँगे। 

B. उससे बात करेंगे। 

C. उससे सभी के सामने बात करेंगे । 

D. उसे कुछ नहीं कहेंगे और उसके स्व-अनुशासित होने की अपेक्षा करेंगे।


29. मान्यताओं का वह समूह जो इस बात की व्याख्या करता है कि भाषा संरचनाओं या नियमों का समूह है, किस रूप में जाना जाता है?

A. संप्रेषणात्मक उपागम 

B. अंतःक्रियात्मक उपागम 

C. संरचनात्मक उपागम 

D. निवेश उपागम


30. संप्रेषणात्मक भाषा शिक्षण के संबंध में कथन ( अ ) और (ब) पर विचार करें। 

कथन ( अ ): शिक्षक की भूमिका सामान्यतः वाचन के लिए मॉडल होने के बजाय एक संसाधक या मॉनिटर की है। 

कथन ( ब ) : शिक्षार्थियों को सीखने के व्यक्तिवादी उपागम के अधार पर कक्षा की गतिविधियों में भाग लेना पड़ता 

A. (अ) सही, (ब) गलत है 

B. (अ) गलत, (ब) सही है । 

C. ( अ ) और (ब) दोनों सही हैं।

D. (अ) और (ब) दोनों गलत हैं ।


Hindi (हिंदी) Set-13, Previous Year Questions And Answer


ctet hindi pedagogy,ctet preparation in hindi,ctet hindi language paper 1,hindi pedagogy for ctet,ctet 2020 hindi pedagogy,ctet hindi previous year question paper,ctet hindi,ctet hindi paper 1 analysis 2021,ctet 2022 hindi pedagogy,ctet hindi paper 1,ctet hindi previous paper,ctet hindi paper analysis,ctet hindi paper 1 analysis,hindi pedagogy master revision class for ctet 2021,ctet hindi grammar,ctet hindi pedagogy previous papers,ctet hindi marathon class


CTET Official Website

Share To Friends

Leave a Comment