Hindi (हिंदी) Set-14, Previous Year Questions And Answer

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

(SOLVED),CTET Paper 1 | CLASS 1 TO 5 | Set- 14, (Hindi) हिंदी | 2021-22


निर्देश ( प्रश्न संख्या 1 से 9 तक) : दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के रूप में सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। 

कछुआ, मगर और शार्क के समान, गंगा की डॉलफिन एक अत्यंत प्राचीन जलचर है। औपचारिक रूप से इसकी खोज सन् 1801 में हुई थी । पहले यह दक्षिण एशिया, विशेष रूप से भारतीय उपमहाद्वीप में बहुत बड़े क्षेत्र में फैली हुई थी तथा बड़ी संख्या में पाई जाती थी । यह भारत, बांग्लादेश तथा नेपाल में कई नदियों में मिलती थी, किंतु वर्तमान समय में केवल गंगा, ब्रह्मपुत्र, मेघना और कर्णफुली में शेष बची है। कभी-कभी यह चम्बल, घाघरा और सप्तकोशी नदियों में भी देखने को मिल जाती है 

गंगा की डॉलफिन भारत के सात राज्यों की चुनी हुई नदियों में मिलती है । ये राज्य हैं- असम, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, झारखंड और पश्चिम बंगाल । यहाँ इसे गंगा, घाघरा, गंडक, सोन, कोसी, ब्रह्मपुत्र आदि नदियों तथा इनकी सहायक नदियों में देखा जा सकता है । केवल ताजे पानी की नदियों में रहने वाली यह डॉलफिन अकेली अथवा बहुत छोटे-छोटे झुंडों में रहती है । इसके झुंड में सदस्यों की संख्या प्रायः तीन से अधिक नहीं होती। सामान्यतया बच्चेवाली मादा डॉलफिन, अपने बच्चे के साथ विचरण करती हुई दिख जाती है। 

1. गंगा की डॉलफिन की खोज किस सन् में हुई ? 

A. 1807 

B. 1809

C. 1801 

D. 1810.


2. गद्यांश के अनुसार गंगा की डॉलफिन भारतीय उपमहाद्वीप के किस देश की नदी में नहीं पाई जाती ? 

A. भारत 

B. बांग्लादेश

C. पाकिस्तान 

D. नेपाल


3. गंगा की डॉलफिन भारत के कितने राज्यों की नदियों में पाई जाती है ? 

A. सात 

B. आठ

C. छह 

D. दस


4. गद्यांश के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है ? 

A. डॉलफिन एक अत्यंत प्राचीन जलीय प्राणी है । 

B. डॉलफिन बहुत बड़े-बड़े झुंडों में रहती है। 1 

C. डॉलफिन सतलुज नदी में पाई जाती है। 

D. डॉलफिन पूर्वी एशिया में बहुत संकुचित क्षेत्र में पाई जाती है।

5. गंगा की डॉलफिन कैसे पानी में पाई जाती है? 

A. केवल खारे पानी में 

B. केवल ताजे पानी में 

C. खारे तथा ताजे पानी दोनों में 

D. केवल समुद्र में


6. गद्यांश के अनुसार डॉलफिन के झुंड में सदस्यों की संख्या कितनी होती है? 

A. तीन से अधिक होती है 

B. तीन से अधिक नहीं होती है 

C. तीन होती है 

D. दो से तीन होती है


7. मादा डॉलफिन, अपने बच्चे के साथ विचरण करती हुई दिख जाती है । में रेखांकित शब्द के स्थान पर कौन-सा शब्द प्रयोग कर सकते हैं? 

A. आराम 

B. घूमते

C. क्रीड़ा 

D. विश्राम


8. गद्यांश के अनुसार गंगा की डॉलफिन बहुत बड़ी संख्या में विस्तृत क्षेत्र में पाई जाती थी किंतु वर्तमान काल में केवल गंगा, ब्रह्मपुत्र, मेघना तथा कर्णफुली में शेष बची हैं । इस वाक्य का आशय क्या है?

A. डॉलफिन की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। 

B. डॉलफिन की संख्या में तेजी से कमी आई है । 

C. डॉलफिन की संख्या पहले जितनी ही है। 

D. डॉलफिन की संख्या में बदलाव के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है ।


9. इनमें से कौन-सा विशेषण – विशेष्य का उदाहरण नहीं है ? 

A. भारतीय उपमहाद्वीप 

B. छोटे-छोटे झुंड

C. ताजा पानी 

D. गंगा नदी


निर्देश (प्रश्न संख्या 10 से 15  तक) : नीचे दिए गए पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर सबसे सटीक विकल्प का चयन कीजिए । 

पालने के सिरहाने गायी जाने वाली लोरियों से लेकर

रेडियो से आने वाले समाचारों तक 

हर जगह छिपे हुए असत्य पर विजय पाना 

चाहे वह असत्य हृदय में हो या किताबों में 

या शोर-गुल भरी सड़कों पर 

कितना कल्पनातीत आनंद है ज्ञान में 

यह जान लेने में 

कि समय के कदम 

अनिवार्य रूप से किधर बढ़ते रहेंगे 

और अब भविष्य में क्या आने वाला है। 

10. कवि के अनुसार सर्वाधिक महत्वपूर्ण है : 

A. आनंद 

B. ज्ञान 

C. लोरियां 

D. समय


11. झूठ कहाँ-कहाँ फैला हुआ है ? 

A. गीतों, आनंद में 

B. पुस्तकों, गीतों में

C. पुस्तकों, भविष्य में

D. भविष्य, हृदय में


12. ‘कल्पनातीत’ से तात्पर्य है :

A. अतीत की कल्पना 

B. काल्पनिकता

C. कल्पना से पूर्ण 

D. कल्पना से परे


13. कविता के अनुसार सत्य और ज्ञान से : 

A. समय और भविष्य का बोध होता है 

B. समय और भविष्य का बोध नहीं होता है

C. कल्पनापरक आनंद मिलता है 

D. शोर-गुल कम हो जाता है


14. ‘समय’ में ‘इक’ प्रत्यय जोड़ने पर शब्द बनेगा : 

A. समयिक 

B. समयीक

C. समयइक 

D. सामयिक


15. किस शब्द में उपसर्ग का प्रयोग हुआ है ? 

A. अनिवार्य 

B. कल्पनातीत

C. असत्य 

D. भविष्य 


16. निम्नलिखित में से सही कथन का चयन करें : 

A. प्रथम भाषा प्रशिक्षण द्वारा अर्जित की जाती है ।

B. प्रथम भाषा विद्यालय में अर्जित की जाती है ।

C. प्रथम भाषा अर्जन एक प्राकृतिक प्रक्रिया है 1 

D. प्रथम भाषा बच्चों के सचेतन प्रयास द्वारा अर्जित की जाती है ।


17. निम्नलिखित में से कौन-सा पद वायगोत्सकी के सामाजिक-सांस्कृतिक सिद्धांत से संबंधित है? 

A. प्रक्रिया लेखन 

B. बच्चे कोरी स्लेट हैं । 

C. निकटस्थ विकास का क्षेत्र 

D. आत्मसातीकरण और समायोजन


18. भाषा में ध्वनि की सबसे छोटी सार्थक इकाई कौन-सी है ? 

A. वाक्य विन्यास 

B. अर्थतत्व

C. मॉर्फीम 

D. स्वनिम


19. रोहित सात माह का शिशु है। उसने ऐसी ध्वनियाँ बोलना शुरू कर दिया है जिसमें व्यंजन व स्वर दोनों हैं। वह निम्नलिखित में से किसमें संप्रेषण कर रहा है? 

A. किलकारी मारना (कूइंग)

B. स्वनिम 

C. भाषाविद् वाचन 

D. बबलाना


20. यह विचार कि ‘हम अपने आस-पास के परिवेश के बारे में क्या सोचते हैं और कैसे उसे देखते हैं, यह भाषा द्वारा सुनिश्चित होता है’, किससे संबंधित है ? 

A. सापिर वोर्फ परिकल्पना 

B. भाषिक सम्बद्धता 

C. भाषा समाजीकरण 

D. भाषा अर्जन 


21. वे शैक्षिक प्रक्रियाएँ जिनमें शिक्षार्थी अपनी विद्यालयी शिक्षा अपनी मातृभाषा में आरंभ करते हैं और फिर विद्यालय में अतिरिक्त भाषाओं से जुड़ते जाते हैं, कहलाती हैं : 

A. बुनियादी शिक्षा 

B. मानवतावादी शिक्षा

C. बहुभाषिक शिक्षा 

D. द्विभाषी शिक्षा


22. स्किनर की यह राय है कि बच्चे अक्सर भाषा अर्जन प्रक्रिया में 

A. वयस्कों की अनदेखी करते हैं । 

B. बुरा व्यवहार करते हैं। 

C. वयस्कों की नकल करते हैं । 

D. बुरी तरह असफल हो जाते हैं ।


23. पियाजे द्वारा यह सुझाव दिया गया है कि बच्चे से भाषा सीखते हैं । 

A. लेखन एवं वाचन 

B. आत्मसातीकरण तथा समायोजन 

C. प्रयास एवं त्रुटि 

D. आकार के माध्यम


24. भाषा अधिगम के आधारभूत कौशलों पर अधिकार प्राप्त करने के लिए बच्चों को वाक्यों के जिस तरह के नमूने सीखने चाहिए, वे क्या कहलाते हैं? 

A. उद्दीपन 

B. आत्मसातीकरण

C. संरचना 

D. समूह अधिगम


25. अतिरिक्त द्वितीय भाषा में निर्देश / पढ़ाते हुए किसी अकादमिक विषयवस्तु के शिक्षण के लिए शिक्षार्थी की घर की भाषा का इस्तेमाल करना क्या कहलाता है? 

A. बुनियादी 

B. बहुभाषिकता

C. द्विभाषिक  

D. सटीकता


26. द्विभाषिक शिक्षा एक शैक्षिक प्रक्रिया है जिसमें शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में 

A. केवल एक भाषा का प्रयोग किया जाता है 

B. तीन से अधिक भाषाओं का प्रयोग किया जाता है

C. दो भाषाओं का प्रयोग किया जाता है 

D. किसी भी भाषा का प्रयोग नहीं किया जाता है


27. स्किनर के सिद्धांत के अनुसार बच्चे कब सर्वाधिक रूप से भाषा अर्जित करते हैं? 

A. कौशलों का अभिनय करके 

B. नकल करके, संकेत एवं सहारा देने पर, आकार के 

C. पठन एवं लेखन के माध्यम से 

D. बोलने के समृद्ध परिवेश के माध्यम से अनुसार


28. पशु एवं मानवीय संप्रेषण के मध्य महत्वपूर्ण अंतर कौन-सा है ? 

A. पशु भावनाएँ संप्रेषित कर सकते हैं। 

B. मानव भावनाएँ संप्रेषित कर सकते हैं । 

C. पशु अपनी सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए संप्रेषित करते हैं।

D. मनुष्य अपनी सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सप्रेषित करते हैं।


29. पियाजे के अनुसार पहले से उपस्थित किसी विचार में किसी जानकारी को समाकलित करने के लिए किसी के परिवेश को बदलने की प्रक्रिया क्या कहलाती है? 

A. समायोजन 

B. दो में बाँटना

C. आत्मसातीकरण 

D. निकटस्थ विकास


30. द्विभाषी शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में शिक्षार्थी की घर की भाषा के साथ-साथ और किसका प्रयोग किया जाता है? 

A. प्रथम भाषा में निर्देश दिए जाते हैं। 

B. द्वितीय भाषा में अतिरिक्त निर्देश दिए जाते हैं

C. संकेत भाषा सिखाई जाती है। 

D. सार्वभौमिक व्याकरण सिखाई जाती है।


Hindi (हिंदी) Set-15, Previous Year Questions And Answer


ctet hindi pedagogy,ctet preparation in hindi,ctet hindi language paper 1,hindi pedagogy for ctet,ctet 2020 hindi pedagogy,ctet hindi previous year question paper,ctet hindi,ctet hindi paper 1 analysis 2021,ctet 2022 hindi pedagogy,ctet hindi paper 1,ctet hindi previous paper,ctet hindi paper analysis,ctet hindi paper 1 analysis,hindi pedagogy master revision class for ctet 2021,ctet hindi grammar,ctet hindi pedagogy previous papers,ctet hindi marathon class


CTET Official Website

Share To Friends

Leave a Comment