Hindi (हिंदी) Set-15, Previous Year Questions And Answer

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

(SOLVED),CTET Paper 1 | CLASS 1 TO 5 | Set- 15, (Hindi) हिंदी | 2021-22


निर्देश ( प्रश्न संख्या 1 से 9 तक) : दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। 

22 मई, 1894 की शाम थी। डरबन स्थित दादा अब्दुल्ला के घर पर महात्मा गाँधी की विदाई व रात्रिभोज का आयोजन था । इस आयोजन में प्रिटोरिया, डरबन और नेटाल के भारतीय आए थे। अब्दुल्ला एंड कंपनी के मुकदमे को निपटाने के बाद महात्मा गाँधी वापसी आने के लिए तैयार थे। तभी एक भारतीय व्यापारी ने महात्मा गाँधी को ‘नेटाल मर्करी’ नामक समाचार-पत्र दिया और उनसे ‘इंडियन फ्रेंचाइज’ नामक शीर्षक से छपा लेख पढ़ने के लिए कहा। लेख पढ़ने के बाद महात्मा गाँधी गंभीर हो गए। दरअसल यह लेख नेटाल विधानसभा में पेश किए गए मताधिकार संशोधन विधेयक के विषय में था जिसमें भारतीयों को मताधिकार से वंचित करने के सभी पक्षों की विवेचना थी । इसका सारांश यह था कि जिन लोगों ने अपने देश में मताधिकार का उपयोग नहीं किया उन्हें दूसरे देश में मताधिकार देने का कोई मतलब नहीं है । इसका वास्तविक उद्देश्य तो भारतीयों के व्यापार को रोकना था। हालात को बद से बदतर बनाने वाले कानून की जानकारी ने भारतीयों के होश उड़ा दिए | अब विदाई समारोह विधेयक परिचर्चा में बदल गया । विदा करने आए लोग गाँधी जी से रुकने का आग्रह करने लगे । भारतीयों की पीड़ा और परेशानी देखकर गाँधी जी काफी व्यथित हो गए । उन्होंने भारतीयों के निवेदन को स्वीकार करते हुए कहा कि विधेयक का विरोध सार्वजनिक कार्य है और इसके लिए वह किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लेंगे। उन्होंने समारोह को नेटाल इंडियन कांग्रेस में बदलकर भारतीयों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। 

1. गाँधीजी किसका मुकदमा लड़ने के लिए डरबन गए थे? 

A. अब्दुल्ला एंड कंपनी 

B. अब्दुल्ला मर्चेंट कंपनी 

C. अब्दुल्ला एंड संस कंपनी

D. अब्दुल्ला सॉफ्टवेयर कंपनी


2. रात्रिभोज का आयोजन किसकी विदाई के लिए किया गया था ? 

A. पंडित जवाहरलाल नेहरू 

B. महात्मा गाँधी 

C. नेताजी सुभाषचंद्र बोस 

D. गोपाल कृष्ण गोखले


3. गद्यांश में किस समाचार-पत्र का उल्लेख किया गया है ? 

A. नेटाल मर्करी 

B. इंडियन फ्रेंचाइज

C. इंडियन एक्सप्रेस  

D. नेटाल टाइम्स


4. मताधिकार संशोधन विधेयक का क्या उद्देश्य था ? 

A. भारतीयों को मताधिकार देना 

B. भारतीयों को मताधिकार से वंचित करना 

C. भारतीयों को व्यापार के अधिक अवसर उपलब्ध कराना

D. भारतीयों को सत्ता में भागीदारी देना।


5. लोग गाँधीजी से रुकने का आग्रह करने लगे क्योंकि : 

A. वे गाँधी जी से प्रेम करने लगे थे । 

B. उन्हें गाँधी जी का स्वभाव बहुत पसंद था । 

C. वे चाहते थे कि गाँधीजी उनके लिए मताधिकार संशोधन विधेयक का विरोध करें । 

D. वे गाँधी जी से मताधिकार संशोधन विधेयक के लिए समर्थन चाहते थे ।


6. गाँधी जी ने मताधिकार संशोधन विधेयक का विरोध करने के लिए कोई शुल्क क्यों नहीं लिया? 

A. उन्हें विरोध करना प्रिय था ।

B. यह सार्वजनिक कार्य था । 

C. यह व्यक्तिगत कार्य था ।

D. यह सरकारी कार्य था।


7. ‘होश उड़ना’ मुहावरे का अर्थ है : 

A. बेहोश हो जाना 

B. होश में आना

C. घबरा जाना 

D. समझ आना


8. ‘स्वदेश’ का विलोम शब्द है : 

A. अपना देश 

B. विदेश

C. देश 

D. पड़ोसी देश


9. ‘भारतीय’ शब्द में प्रत्यय है : 

A. य 

B. तीय

C. ईय 

D. इय


निर्देश ( प्रश्न संख्या 10 से 15 तक ): नीचे दिए गए पद्यांश को पढ़ने के उपरांत सबसे सटीक विकल्प का चयन कीजिए। 

तन जिसका हो मन और आत्मा मेरा है, 

चिंता नहीं बाहर उजाला या अँधेरा है । 

चलना मुझे है, अब अंत तक चलना, 

गिरना ही मुख्य नहीं, मुख्य है सँभलना । 

गिरना क्या उसका उठा ही नहीं जो कभी 

मैं ही तो उठा था आप गिरता हूँ जो अभी ।

फिर भी उदूँगा और बढ़के रहूँगा मैं 

नर हूँ, पुरुष हूँ मैं, चढ़के रहूँगा मैं । 

10. कवि का मुख्य भाव है : 

A. दृढ़ निश्चयात्मकता का  

B. साहसी होने का 

C. प्राण साधने का

D. चढ़ाई करने का


11. कवि के अनुसार जीवन में सबसे जरूरी बात है : 

A. गिरना

B. सँभलना

C. उजाला

D. चिंता


12. ‘अँधेरा’ प्रतीक है : 

A. कठिनाइयों का

B. घोर निशा का

C. गिर जाने का 

D. अविश्वास का


13. ‘चिंता’ शब्द से बनने वाला विशेषण है : 

A. चिंतन

B. चिंतित

C. चेष्टा 

D. चिंतापरक


14. निम्न में से भिन्न शब्द है : 

A. नर 

B. पुरुष

C. आत्मा 

D. गिरना


15. ‘अंत तक चलने से क्या तात्पर्य है ? 

A. लक्ष्य प्राप्ति तक चलना 

B. दूर तक चलना 

C. सड़क पर चलना 

D. उद्देश्य के साथ चलना


16. कैशन के अनुसार ______ व्याकरण करता है कि भाषा अधिगमकर्ता अपने भाषा प्रयोग की शुद्धता का मूल्यांकन कैसे करते हैं। 

A. निवेश परिकल्पना 

B. स्वाभाविक क्रम परिकल्पना 

C. अफेक्टिक फिल्टर परिकल्पना

D. मॉनीटर परिकल्पना


17. मानस मंथन गतिविधि सहायता करती है। 

A. रचनात्मक विचारों के सृजन में 

B. मस्तिष्क पर बल देने में 

C. प्रश्न पूछने में 

D. प्रतिपुष्टि प्रदान करने में


18. वह पद्धति जो बोलने तथा कार्य में तालमेल बनाती है, क्या कहलाती है ? 

A. समग्र भौतिक प्रतिक्रिया 

B. कहानी सुनाना 

C. कार्य आधारित पद्धति 

D. भूमिका निर्वाह करना ( रोल प्ले )


19. कौन-सी पद्धति शिक्षार्थी को उनके वाचन कौशल के विकास में सहायता करती है ? 

A. संरचनात्मक उपागम 

B. रचनावाद उपागम 

C. संप्रेषणात्मक उपागम 

D. व्याकरण अनुवाद विधि


20. पठन कौशल में ‘बारीकी से पढ़ना’ क्या है ? 

A. भाषा के चारों कौशलों के अध्ययन के लिए प्रयोग की जाने वाली युक्ति है । 

B. किसी पाठ्य सामग्री का सारांश करना तथा उसके मुख्य विचार को प्राप्त करना है । 

C. किसी पाठ्य सामग्री में विशिष्ट तथ्यों या सूचना को ढूंढने के लिए प्रयोग की गई पठन प्रविधि है । 

D. पाठ्य सामग्री के प्रत्येक अनुच्छेद के अंतिम वाक्य को पढ़ना है।


21. यह अंतरसंबंधित और नियम शासित चिह्न व्यवस्थाओं से बनी है, यह सामाजिक है और अभिव्यक्त करने, खोजबीन करने, अर्थ संप्रेषित करने के संदर्भ में सिर्फ मानव के पास है। यह क्या है ?

A. शिक्षा 

B. भाषा

C. अधिगम 

D. सिद्धांत


22. उपागम ( पद्धतियाँ) हमें क्या बताती हैं ? 

A. क्या पढाएँ 

B. कैसे पढ़ाएँ

C. किसे पढ़ाएँ 

D. कहाँ पढ़ाएँ


23. शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में आकलन का उद्देश्य क्या है? 

A. शिक्षार्थियों को प्रतिपुष्टि उपलब्ध कराना है । 

B. विद्यालय प्रशासन को सूचना उपलब्ध कराना है

C. शिक्षण में सबल पक्ष तथा कमियों का निदान करना है । 

D. त्रुटियों का पता लगाना तथा उन्हें सही करना है ।


24. भाषा अर्जन की अवस्थाओं के सही क्रम को चुनिए । 

A. बबलाना, किलकारी मारना ( कूइंग), एक शब्दीय अवस्था, टेलीग्राफिक वाचन तथा दो शब्दों वाली अवस्था 

B. किलकारी मारना, बबलाना, एक शब्दीय अवस्था, टेलीग्राफिक वाचन तथा दो शब्दों की अवस्था 

C. किलकारी मारना, बबलाना, टेलीग्राफिक वाचन, एक शब्दीय अवस्था तथा दो शब्दों की अवस्था 

D. किलकारी मारना, बबलाना, एक शब्दीय अवस्था, दो शब्दों की अवस्था तथा टेलीग्राफिक वाचन


25. भाषा शिक्षण की पद्धति जो इस धारणा पर बल देती है कि मौखिक कौशलों के अत्यधिक अभ्यास के द्वारा भाषा के धाराप्रवाह प्रयोग को विकसित किया जा सकता है। इसे क्या कहते हैं? 

A. श्रव्य भाषा विधि 

B. व्याकरण अनुवाद 

C. समग्र भौतिक प्रतिक्रिया

D. दक्षता आधारित उपागम


26. अधिगम में आने वाली मुश्किलों को पहचानने के लिए क्या करते हैं? 

A. उपलब्धि परीक्षण

B. निपुणता परीक्षण

C. निदानात्मक परीक्षण  

D. साप्ताहिक परीक्षण


27. एक अध्यापक ने कक्षा में दीवारों पर चार्ट और ड्राइंग लगाई, शिक्षार्थियों के काम को बुलेटिन बोर्ड पर प्रदर्शित किया और कक्षा की बहुत-सी वस्तुओं के नाम अंग्रेजी तथा शिक्षार्थियों के घर की भाषा में लिखे । अध्यापक ने किस प्रकार का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

A. निवेश समृद्ध परिवेश 

B. भाषा संयोजन

C. भाषा अर्जन 

D. भाषा अवबोधन


28. विकास के विभिन्न चरणों का अनुसरण करते हुए शिक्षार्थियों में स्वतंत्र लेखन कौशल का विकास करने में कौन-सा उपागम मदद करता है? 

A. लेखन का प्रक्रिया उपागम 

B. लेखन का उत्पाद उपागम 

C. किसी लिखित सामग्री का श्रुतलेख 

D. टिपणी लिखना तथा सारांश करना


29. खेल के मैदान, फोन पर या दूसरे व्यक्तियों के साथ सामाजिक रूप से अंतः क्रिया में प्रयोग की जाने वाली भाषा किसका भाग है?

A. आधारभूत अंतवैयक्तिक संप्रेषणात्मक कौशल (BICS) 

B. संज्ञानात्मक रूप से उच्च स्तरीय भाषिक निपुणता (CALP)

C. विमर्श दक्षता 

D. समूह चर्चा


30. राष्ट्रीय शिक्षा नीति (2020) किसके अध्ययन का समर्थन करती है?

A. पूरी विद्यालयी शिक्षा के दौरान संस्कृत / शास्त्रीय भाषा निर्देश के माध्यम के रूप में । 

B. पूरी विद्यालयी शिक्षा के दौरान निर्देश के माध्यम के तौर पर मातृभाषा । 

C. पूरी विद्यालयी शिक्षा के दौरान निर्देश के माध्यम के तौर पर हिन्दी भाषा । 

D. पूरी विद्यालयी शिक्षा के दौरान निर्देश के माध्यम के तौर पर अंग्रेजी भाषा ।


Hindi (हिंदी) Set-16, Previous Year Questions And Answer


ctet hindi pedagogy,ctet preparation in hindi,ctet hindi language paper 1,hindi pedagogy for ctet,ctet 2020 hindi pedagogy,ctet hindi previous year question paper,ctet hindi,ctet hindi paper 1 analysis 2021,ctet 2022 hindi pedagogy,ctet hindi paper 1,ctet hindi previous paper,ctet hindi paper analysis,ctet hindi paper 1 analysis,hindi pedagogy master revision class for ctet 2021,ctet hindi grammar,ctet hindi pedagogy previous papers,ctet hindi marathon class


CTET Official Website

Share To Friends

Leave a Comment