Hindi (हिंदी) Set-01

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

(SOLVED),CTET Paper 1 |CLASS 1 TO 5 | Set- 01, (Hindi) हिंदी | 2021-22


निर्देश (प्रश्न संख्या 1 से 9 तक): निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :

सब प्रांतों के उग्र और उदार देशभक्त, क्रांतिकारी और देश-विदेश के धुरंधर लोग, संवाददाता आदि गाँधीजी को पत्र लिखते और गाँधीजी ‘यंग इंडिया’ के कॉलमों में उनकी चर्चा किया करते । महादेव गाँधीजी की यात्राओं के और प्रतिदिन की उनकी गतिविधियों के साप्ताहिक विवरण भेजा करते। इसके अलावा महादेव, देश-विदेश के अग्रगण्य समाचार-पत्र, जो आँखों में तेल डालकर गाँधी की प्रतिदिन की गतिविधियों को देखा करते थे और उन पर बराबर टीका-टिप्पणी करते रहते थे । उनको आड़े हाथ लेने वाले लेख भी समय-समय पर लिखा करते थे । बेजोड़ कॉलम, भरपूर चौकसाई, ऊँचे-से-ऊँचे ब्रिटिश समाचार-पत्रों की परंपराओं को अपनाकर चलने का गाँधीजी का आग्रह और कट्टर से कट्टर विरोधियों के साथ पूरी-पूरी सत्यनिष्ठा में से उत्पन्न होने वाली विनय विवेक युक्त विवाद करने की गाँधीजी की तालीम इन सब गुणों ने तीव्र मतभेदों और विरोधी प्रचार के बीच भी देश-विदेश के सारे समाचार-पत्रों की दुनिया में और एंग्लो-इंडियन समाचार-पत्रों के बीच भी व्यक्तिगत रूप से एम. डी. को सबका लाडला बना दिया था ।

गाँधीजी के पास आने से पहले अपनी विद्यार्थी अवस्था में महादेव ने सरकार के अनुवाद विभाग में नौकरी की थी। नरहरि भाई उनके जिगरी दोस्त थे। दोनों एक साथ वकालत पढ़े थे। दोनों ने अहमदाबाद में वकालत भी साथ- साथ ही शुरू की थी। इस पेशे में आमतौर पर स्याह को सफेद और सफेद को स्याह करना होता है । साहित्य व संस्कार के साथ इनका कोई संबंध नहीं रहता। लेकिन इन दोनों ने तो उसी समय से टैगोर, शरतचन्द्र आदि के साहित्य को उलटना-पुलटना शुरू कर दिया था । चित्रांगदा कच – देवयानी की कथा पर टैगोर द्वारा रचित ‘विदाई का अभिशाप’ शीर्षक नाटिका, शरत बाबू की कहानियाँ आदि अनुवाद उस समय की उनकी साहित्यिक गतिविधियों की देन है ।


1. ‘इहलोक’ का समानार्थक शब्द नहीं है 

A. संसार

B. जगत

C. मृत्युलोक

D. परलोक


2. ‘नैसर्गिक’ शब्द का विलोम है।

A. कृत्रिम

B. प्राकृतिक

C. स्वाभाविक

D: कुदरती


3. विशेषण – विशेष्य का उदाहरण है :

A. गोदना – अंकन

B. नैसर्गिक रंग

C. पूरे शरीर

D. सार्वजनिक अभिव्यक्ति


4. प्रस्तुत गद्यांश का मुख्य विषय क्या है?

A. जनजातीय कबीले

B. गोदना

C. रामनामी पंथ

D. रामनामी पंथ और गोदना


5. अंडमान द्वीप समूह की आदिम जनजातियां अपने शरीर को रंगतीऔर चित्रित करती हैं :

A. कृत्रिम रंगों से

B. गेरुए से

C. नैसर्गिक रंगों से

D. स्याही से


6. ‘रामनामी पंथ’ के अनुयायी किस नाम का गोदना अंकित करवातेहैं ?

A. ईश्वर

B. सतनाम

C. राम

D. कृष्ण


7. ‘रामनामी पंथ’ के अनुयायियों के लिए ‘गोदना’ :

A  शृंगारिक अलंकरण है ।

B. धार्मिक आस्थाओं की सार्वजनिक अभिव्यक्ति है।

C. सुंदरता की चाह है

D. उनकी पहचान निर्धारित करता है ।


8. ‘रामनामी पंथ’ के अनुयायी किस रंग का ‘गोदना’ अंकित करवाते हैं?

A. गेरूआ

B. केसरिया

C. गहरा काला

D. नीला


9. ईश्वर के नाम का गोदना अंकित करवाने वाला समुदाय कौन-सा है ?

A. अंडमान द्वीप समूह की जनजातियां

B. सतनामी

C. रामानुजी

D. रामनामी


निर्देश ( प्रश्न संख्या 10 से 15 तक ): निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :

क्या परिचय दूं मैं अपना

द्रौपदी….. पांचाली….. कृष्ण….. याज्ञसेनी सभी संज्ञाएँ विशेषण हैं या संबंधसूचक

कभी गौर किया है तुमने

मेरा कोई नाम नहीं ।

द्रोणाचार्य के अपमान का बदला चुकाने को

पिता को चाहिए था एक योद्धा

और धृष्टद्युम्न के पीछे

यज्ञ की अग्नि से औचक ही निःसृत मैं सबको स्तब्ध कर

खुद ही प्रयोजन बनती रही आजन्म ।

(सुई की नोक के बराबर भूमि न पाने वालों के औरस

अब तक मुझ पर उंगली उठाते थकते नहीं कि

लाखों लोगों की मृत्यु का कारण मैं रही और भी कई कहानियां बुन ली हैं उन्होंने

महज इसलिए कि मैं कभी रोई नहीं गिड़गिड़ाई नहीं

न माँ के सम्मुख जब उन्होंने बाँट दिया पाँच बेटों में और न कुरूसभा में

जहां पाँच-पाँच पतियों के बावजूद मैं अकेली पड़ गई.


10. ‘निःसृत’ शब्द है :

A. तत्सम

B. तद्भव

C. देशज

D. विदेशज


11. ‘द्रोणाचार्य’ शब्द का संधि-विच्छेद क्या है?

A. द्रोणा + चार्य

B. द्रोण + चार्य

C. द्रोण + आचार्य

D. द्रोणा + आचार्य


12. यहाँ ‘पांचाली’ से क्या आशय है ?

A. पांच पतियों की पत्नी

B पांचाल देश की राजकुमारी

C. पांचाल जाति के लोग

D. पांच बेटों की मां


13. ‘पिता को चाहिए था एक योद्धा’ – यहाँ किस योद्धा की बात हो रही है?

A. द्रुपद

B. अर्जुन

C. अश्वत्थामा

D. धृष्टद्युम्न


14. यज्ञ की अग्नि से कौन उत्पन्न हुआ ?

A. पांचों पांडव

B. धृष्टद्युम्न

C. द्रौपदी

D. धृष्टद्युम्न और द्रौपदी


15. कुरूसभा में उपस्थित द्रौपदी के पतियों को क्या कहा जाता है?

A. पांचाल

B. कुरू

C. पांडव

D. आभीर


16. सभी बच्चे उन गतिविधियों द्वारा अभिप्रेरित होते हैं

A. जिनकी योजना वयस्क द्वारा बनाई जाती है ।

B. जिनकी योजना बच्चों द्वारा बनाई जाती है ।

C. जो बच्चों के लिए अर्थपूर्ण होती हैं

D. जो अध्यापकों के लिए अर्थपूर्ण होती हैं ।


17. प्राथमिक स्तर पर किसी गतिविधि या किसी खेल के लिए अनुदेशन दिया जाना चाहिए:

A. बच्चों की घर की भाषा या मातृ भाषा में

B. द्वितीय भाषा या अंग्रेजी में

C. विद्यालय की भाषा या राज्य की भाषा में

D. शिक्षक की भाषा या अनुदेशन के माध्यम में


18. निम्नलिखित कथन के संदर्भ में कौन-सा विकल्प सही नहीं है?

‘कविता, गीत एवं मंत्र वे तरीके हैं जिनसे बच्चे’

A. शब्द एवं वाक्य संरचना रटते हैं ।

B. उच्चारण का अभ्यास करते हैं

C. विषयवस्तु के माध्यम से व्याकरण सीखते हैं ।

D. शब्द संपदा बढ़ाते हैं ।


19. शिक्षक बच्चों का आकलन करता है / करती है :

A. यह ज्ञात करने के लिए कि कक्षा में कौन भाषा का श्रेष्ठतमउपयोग करते हैं ।

B. यह पता लगाने के लिए कि बच्चों को सीखने में कहाँ कमी आरही हैं

C. बच्चों को उनके आगे के अधिगम के लिए सहायता प्रदान करने हेतु योजना बनाने के लिए ।

D. बच्चे की उसके सहपाठी से तुलना करने के लिए ।


20. द्विभाषी बच्चे या दो भाषा जानने वाले बच्चे किसी से बात करते समय प्रायः एक भाषा के शब्दों का प्रयोग करते हैं, कहलाता है :

A. संकेत- बदलना

B. संकेत – मिश्रित करना

C. बहुभाषिकता

D. दक्षता स्तर


21. बच्चे अपने लिखने की शुरुआती यात्रा आड़ी-तिरछी रेखाएँ बनाकरकरते हैं, ये चिह्न कहलाते हैं :-

A. चित्रकारी

B. कीरम काँटे/स्क्रिब्लिंग

C. लिखना

D. स्वयं की वर्तनी


22. निम्नलिखित में से कौन-सा एक कौशल बच्चों को उनका हस्त लेखन विकसित करने में सहायता करेगा :

A. अलमारी में कपड़ों को फैलाना

B. कुछ छलका देना

C. तीलियाँ उठाना

D. धागे में मनके पिरोना


23. निम्नलिखित में से कौन-सी भाषा की पुस्तक में चित्रों के बारे में सबसे महत्वपूर्ण है?

A. चित्र अपरिचित एवं याद किए जा सकने वाले संदर्भों में भाषा को समझने में मदद करते हैं ।

B. चित्र शिक्षार्थी द्वारा अपने आस-पास क्या देखा, सुना और महसूस किया, को मिलाने में सहायता करते हैं ।

C. बच्चों की दृश्य साक्षरता विकसित करते हैं ।

D. चित्र बनाने वाले तथा शिक्षक की कला एवं सौंदर्यबोध की सराहना करते हैं ।


24. कहानियाँ बच्चों को भाषा अधिगम का आनंद लेने तथा उनमें विकसित करने लिए प्रोत्साहित करती है ।

A. साहित्य की सराहना बोध

B. भाषा के रूपों को

C. जीवन कौशल

D. गत्यात्मक कौशल


25. ‘बच्चों में भाषा जैविक रूप से उपस्थित होती है तथा वह भाषा बच्चों में ठीक उसी तरह से विकसित होती है जैसे कि अन्य जैविक कार्य ।’ यह कथन किसने कहा ?

A. वी. एफ. स्किनर

B. नोम चोम्स्की

C. लेव वायगोत्सकी

D. जीन प्याजे


26. प्रभावी रूप से व्याकरण पढ़ाने के बारे में निम्नलिखित में से कौन – सा एक सही नहीं है?

A. वास्तविक सम्प्रेषण के रूप में प्रस्तुत करना

B. संदर्भों के अनुसार व्याकरण के प्रासंगिक नियम बताना

C. वास्तविक जीवन में सम्प्रेषण के समान अभ्यास करने के अवसर देना ।

D. नियमों को रटकर तथा अभ्यास करके व्याकरण सीखना ।


27. निम्नलिखित में से किस पर साक्षरता अर्जित करने में कुशलता होनी चाहिए?

A. ध्वनि विज्ञान संबंधी जागरूकता एवं प्रवाहता

B. दृश्य शब्दावली एवं प्रतिमान पहचान

C. अर्थापन करना एवं भाषा की समझ

D. शुद्धता एवं ध्वनि विज्ञान संबंधी समझ


28. शिक्षा में भाषा अधिगम की प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए तकनीकी(प्रौद्योगिकी) का प्रयोग करना –

A. आईटी

B. आईटीसी

C. सूचनात्मक प्रौद्योगिकी कहलाता है।

D. संप्रेषण प्रौद्योगिकी


29. विद्यार्थियों के अधिगम के आकलन के लिए उपयोग की जाने वाली स्कोरिंग मार्गदर्शिका को कहते हैं :

A. रूब्रिक्स

B. जाँच सूची

C. अनुसूची या विस्तृत सूची

D. क्रम निर्धारण मापनी


30. व्याकरण – अनुवाद विधि अधिक बल देती है :

A. शुद्धता- पर

B. प्रवाह पर

C. उपयुक्तता पर

D. उच्चारण पर


ctet hindi pedagogy,ctet preparation in hindi,ctet hindi language paper 1,hindi pedagogy for ctet,ctet hindi,ctet 2020 hindi pedagogy,ctet hindi previous year question paper,ctet hindi paper 1 analysis 2021,ctet 2022 hindi pedagogy,ctet hindi marathon class,ctet hindi paper 1,ctet hindi previous paper,ctet hindi paper analysis,hindi pedagogy,ctet hindi paper 1 analysis,hindi pedagogy master revision class for ctet 2021,ctet hindi grammar

CTET Official Website

Share To Friends

Leave a Comment