WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Child Development and Pedagogy in Hindi (Class 1 TO 5) | बाल विकास एवं शिक्षण विधि CTET 2021-22


Child Development and Pedagogy Set- 10


1. निम्नलिखित में से कौन-सा स्थूल कौशल के उपयोग का एक उदाहरण है ? 

A. एक पैर पर संतुलन करना 

B. एक मटर को उंगलियों से दबाना

C. किताब के पन्ने पलटना 

D. पेंसिल पकड़ना


2. विकासात्मक परिवर्तन किसका परिणाम है? 

A. आनुवंशिक और पर्यावरणीय परिस्थितियों का अनूठा संयोजन 

B. किसी व्यक्ति का केवल आनुवंशिक ढ़ांचा 

C. केवल सामाजिक-सांस्कृतिक कारक 

D. न तो वंशानुगत और न ही पर्यावरणीय कारक


3.  2 वर्ष से 6 वर्ष की अवधि को क्या कहा जाता है? 

A. शैशवावस्था 

B. प्रारंभिक बचपन 

C. मध्य बचपन 

D. किशोरावस्था


4. अभिकथन (A):  शहरों में बच्चों का बहुत सारा खेल उन ‘रियलिटी टीवी शो’ पर आधारित होता है जो वो देखते हैं। 

कारण (R):  इन दिनों परिवार और साथियों के अलावा मीडिया बच्चों के समाजीकरण का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनता जा रहा है। 

सही विकल्प चुनें: 

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) सही व्याख्या करता है  (A) की 

B. (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की 

C. (A) सही है, लेकिन (R) ग़लत है 

D. (A) और (R) दोनों गलत हैं


5. पियाजे द्वारा अधिगम को सुगम बनाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-से कारक महत्वपूर्ण माने जाते हैं? 

(i) शिक्षक की गतिशीलता   (ii) विविध सामग्रियों का प्रावधान 

(iii) मध्य स्तरीय नवीन अनुभव प्रदान करना   (iv) सकारात्मक और नकारात्मक पुनर्बलन सुनिश्चित करना  

A. (ii), (iv) 

B. (i), (ii), (iii) 

C. (ii), (iii), (iv) 

D. (i), (ii), (iii), (iv)


6. किस स्तर पर बच्चों में अपने आस-पास की दुनिया के बारे में एक जीववादी दृष्टिकोण होता है और वे मानते हैं कि पेड़-पौधों और चलते हुए बादलों और लुढ़कते पत्थरों की मंशाएँ और इरादे हो सकते हैं? 

A. संवेदी चालक अवस्था 

B. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था 

C. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था 

D. अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था


7. किसके सिद्धांत में भाषा बच्चों के संज्ञानात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है? 

A. लेव वायगोत्सकी 

B. जीन पियाजे 

C. हॉवर्ड गार्डनर 

D. लॉरेंस कोहलबर्ग


8. वायगोत्सकी के अनुसार, बच्चे किस प्रकार सीखते हैं? 

A. प्रतियोगिताओं के द्वारा 

B. साथियों के साथ बातचीत करके 

C. पुरस्कार के लिए प्रयास करके और दंड से बचकर

D. उद्दीपन प्रतिक्रिया अनुबंधन करके

Child Development And Pedagogy  In Hindi


9. एक बाल-केन्द्रित कक्षा में बच्चे : 

A. निष्क्रिय नकलची के रूप में देखे जाते हैं 

B. ज्ञान के निर्माण में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं 

C. ब्लैकबोर्ड से उत्तरों की प्रतिलिपि बनाने को अग्रसर होते हैं 

D. केवल निष्क्रिय श्रोता होने चाहिए


10. निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित युग्म है? 

A. सजा और आज्ञाकारिता अभिविन्यास- कानून तय नहीं हैं अपितु समाज की भलाई के लिए बदला जा सकता है 

B. अच्छा लड़का अच्छी लड़की अभिविन्यास – दूसरों के साथ भला बनकर अनुमोदन अर्जित करता है 

C. कानून और व्यवस्था अभिविन्यास – मानव अधिकारों के मूल्य के आधार पर नैतिक सिद्धांतों को स्वयं चुना जाता है । 

D. सामाजिक अनुबंध अभिविन्यास – किसी क्रिया के भौतिक परिणाम यह निर्धारित करते हैं कि यह अच्छा है या बुरा


11. हॉवर्ड गार्डनर के सिद्धांत में ______ बुद्धि वाले व्यक्ति वनस्पतियों और जीवों की विभिन्न प्रजातियों की सुंदरता को पहचान सकते हैं । 

A. स्थानिक 

B. प्रकृतिवादी 

C. संगीतमय

D. अंतर्वैयक्तिक 


12. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 क्या सिफारिश करती है ? 

A. बहुभाषावाद 

B. एकभाषावाद 

C. पाठ्यक्रम का मानकीकरण 

D. मूल्यांकन का मानकीकरण


13. एक शिक्षिका यह धारणा रखती है कि लड़के अधिक बुद्धिमान और जोखिम लेने वाले होते हैं और लड़कियाँ आज्ञाकारी और ईमानदार होती हैं और उनके अनुसार व्यवहार करती हैं। यह किसका उदाहरण है? 

A. जेंडर पक्षपात 

B. जेंडर स्थिरता 

C. जेंडर समता 

D. जेंडर समानता


14. अभिकथन (A): शिक्षकों को बच्चों का आंकलन करने के लिए विभिन्न प्रकार की आकलन तकनीक और विधियों का प्रयोग करना चाहिए । 

कारण (R): कोई भी एक मूल्यांकन तकनीक बच्चे की प्रगति और विकास के क्षेत्रों के बारे में जानकारी प्रदान करने में सक्षम नहीं है ।

सही विकल्प चुनें 

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) सही व्याख्या करता है  (A) की 

B. (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है  (A) की 

C. (A) सही है, लेकिन (R) गलत है 

D. (A) और (R) दोनों गलत हैं


15. निम्नलिखित में से कौन-सी स्थिति सीखने के लिए आकलन को नहीं दर्शाती है ? * 

A. छात्र सक्रिय रूप से सोचते हैं की वे कहाँ हैं, वे कहाँ जा रहे हैं और वहाँ कैसे पहुँचें 

B. शिक्षक सीखने को सुसाधित करने के लिए रचनात्मक गुणात्मक: प्रतिक्रिया देते हैं 

C. प्रदर्शन बढ़ाने के लिए छात्रों के बीच लगातार तुलना की जाती है 

D. रचनात्मक मूल्यांकन के कई तरीके जैसे सहकर्मी और स्व-मूल्यांकन का उपयोग किया जाता है


16. समावेशी शिक्षा के लिए क्या जरूरी है ? 

A. लचीला शिक्षाशास्त्र

B. अगम्य इमारत  

C. अनम्य मानसिकता 

D. मानकीकृत पाठ्यक्रम

Child Development And Pedagogy  In Hindi


17. निम्नलिखित में से कौन-सी दिव्यांगता ‘सामाजिक संचार’ में चुनौतियों का कारण बनती है? 

A. आत्मकेंद्रिता/ स्वलीनता 

B. पठन वैकल्य 

C. गुणज वैकल्य 

D. गतिमान दिव्यांगता


18. निम्न में से कौन-सा सुविधाहीन और वंचित समूहों के शिक्षार्थियों को शामिल करने में मदद करता है? 

A. विविधता को महत्व 

B. गैर-प्रासंगिक पाठ्यक्रम 

C. प्रमुख समूह की ओर केन्द्रित शिक्षाशास्त्र 

D. मानकीकृत परीक्षण


19. सामग्री को कई तरीके से प्रस्तुतिकरण करने के प्रावधान से निम्नलिखित में से किसके समावेशन में मदद मिलेगी?

(i) श्रवण बाधित छात्र   (ii) दृष्टिबाधित छात्र 

(iii) अधिगम कठिनाई महसूस करने वाले छात्र   (iv) गतिमान दिव्यांगता वाले छात्र 

A. (i) 

B. (ii), (iii) 

C. (i), (ii), (iv) 

D. (i), (ii), (iii), (iv)


20. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प दी गई दिव्यांगता और संबंधित छात्रों के समावेशन हेतु यथोचित संयोजन रणनीति का सही युग्म है ? 

A. गुणज वैकल्य : कैलकुलेटर का प्रावधान

B. पठन वैकल्य : लंबे-लंबे लिखित कार्य सौंपना 

C. श्रवण दोष : ऑडियो टेप देना 

D. दृश्य हानि : चित्रों वाली पुस्तकें उपलब्ध कराना


21. प्रारंभिक कक्षाओं में, शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा दृष्टिकोण बेहतर है? 

A. बिना समझे नकल करना

B. करके सीखना 

C. निष्क्रिय रूप से सुनना

D. रट कर याद रखना


22. अभिकथन (A) : अधिगम के लिए विद्यालय के सामाजिक अवसरों में भागीदारी महत्वपूर्ण है । 

कारण (R) : अधिगम मुख्य रूप से एक सामाजिक क्रिया है । 

सही विकल्प चुनें : 

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) सही व्याख्या करता है  (A) की 

B. (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है  (A) की 

C. (A) सही है, लेकिन (R) गलत 

D. (A) और (R) दोनों गलत हैं


23. कक्षा की गतिविधियों को सार्थक बनाने के लिए एक शिक्षिका को क्या करना चाहिए? 

A. उन्हें असंबंधित खंडों में विभाजित करना

B. उनके बारे में अस्पष्ट निर्देश देना

C. उन्हें संदर्भहीन तरीके से प्रस्तुत करना

D. उन्हें उचित सन्दर्भ में स्थित करना


24. निम्नलिखित में से कौन-सी शैक्षणिक पद्धतियाँ शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में सकारात्मक योगदान नहीं देती हैं? 

A. आवश्यकता के अनुसार पाठ्यचर्या अनुकूलन 

B. छात्रों के लिए अनुभवात्मक शिक्षा 

C. पाठ्यचर्या नियोजन में नवाचार 

D. परीक्षा केंद्रित कठोर शिक्षण रणनीतियाँ

Child Development And Pedagogy  In Hindi


25. अभिकथन (A) : एक शिक्षक द्वारा बढ़ाए जाने वाले विषयवस्तु को छात्रों के दैनिक जीवन के अनुभवों से जोड़ना चाहिए । 

कारण (R):  बच्चे स्कूल में जीवन के बहुत से महत्वपूर्ण अनुभव लेकर आते हैं जिसपर शिक्षिका को ध्यान देना चाहिए 

सही विकल्प चुनें: 

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) सही व्याख्या करता  (A) की 

B. (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है  (A) की 

C. (A) सही है, लेकिन (R) गलत है 

D. (A) और (R) दोनों गलत हैं


26. निम्नलिखित में से कौन शिक्षार्थियों को उनके सीखने का स्वयं मूल्यांकन करने और उनकी समझ की जांच करने में मदद करता है? 

A. विस्मरण 

B. अनुकृति 

C. अधिसंज्ञान 

D. रट कर याद करना


27. बच्चों में भ्रांतियाँ होना  ______ है। 

A. असामान्य 

B. अप्रारूपिक 

C. प्राकृतिक 

D. दुर्लभ


28. एक विद्यार्थी जो ‘अधिगम असहायता’ महसूस कर रहा है, वह 

A. सीखने में बेहद उत्साह दिखाएगा 

B.. महारत उन्मुख लक्ष्यों पर ध्यान देगा

C. प्रदर्शन उन्मुख लक्ष्यों पर ध्यान देगा 

D. शैक्षिक गतिविधियों से अलगाव रखेगा


29. निम्नलिखित में से कौन-सा आंतरिक प्रेरणा का उदाहरण है? 

A. रुचि के कारण एक नई भाषा सीखना 

B. नकद इनाम जीतने के लिए चित्रकारी करना

C. पुरस्कार जीतने के लिए किसी खेल में भाग लेना

D. माता-पिता की प्रशंसा पाने के लिए पढ़ाई करना


30. अधिगम को प्रभावित करने वाला निम्नलिखित में से कौन-सा कारक पर्यावरणीय कारक है ? 

A. रवैया 

B. प्रेरणा 

C. व्यक्तित्व लक्षण 

D. विद्यालय


मुझे उम्मीद है कि Child Development And Pedagogy  In Hindi  – बाल विकास के महत्वपूर्ण प्रश्न  आपको पसंद आये होंगे और यह आपके CTET में बहुत काम आएंगे। CTET Important Questions In Hindi के ऐसे ही अन्य प्रश्न आपको Officerrank.com में देखने को मिल जयेगी जिन्हें आप पढ़ सकते हैं।

Share To Friends

Leave a Comment