WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Child Development and Pedagogy in Hindi (Class 1 TO 5) | बाल विकास एवं शिक्षण विधि CTET 2021-22


Child Development and Pedagogy Set- 17


1. बच्चों के संदर्भ में विकास के अंतर्गत 

A. केवल गुणात्मक परिवर्तन 

B. केवल मात्रात्मक परिवर्तन 

C. गुणात्मक एवं मात्रात्मक परिवर्तन दोनों 

D. न ही गुणात्मक और न ही मात्रात्मक परिवर्तन आते हैं।


2. निम्नलिखित में से कौन-सा एक विकल्प सूक्ष्म गत्यात्मक कौशल का उदाहरण है? 

A. लिखना 

C. दौड़ना 

B. कूदना 

D. तैरना


3. बच्चों के विकास के संदर्भ में संवेदनशील चरण से क्या तात्पर्य है ?

A. किसी व्यक्ति में विशिष्ट क्षमताओं के उत्थान का ईष्टतम चरण

B. गर्भाधान से जन्म तक का विकासात्मक चरण 

C. शैशवावस्था से प्रारंभिक वयस्क अवस्था में पारगमन का विकासात्मक चरण 

D. किसी व्यक्ति में अंतःस्राव में हुए अचानक परिवर्तनों का विकासात्मक चरण


4. समकक्षी समूह के संदर्भ में क्या सही है? 

A. बच्चों के द्वितीयक सामाजीकरण में उनकी एक महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं। 

B. बच्चों के सामाजीकरण में उनकी कोई भूमिका नहीं होती है ।

C. बच्चों के सामाजीकरण में उनकी लघु लेकिन निरर्थक भूमिका होती है । 

D. यह द्वितीयक सामाजीकरण का कारक नहीं होता है।


5. इनमें से कौन-सी उप- अवस्था लॉरेंस कोहलबर्ग के नैतिक विकास की ‘पारंपरिक अवस्था’ के अंतर्गत आती है? 

A. अनुदेशन उद्देश्य एवं आदान-प्रदान 

B. सार्वभौमिक नैतिक सिद्धांत 

C. अनुबंधन – नैतिकता एवं अधिकार व कानून 

D. सामाजिक सरोकार और आत्मबोध


6. समायोजन घटित होता है, जब : 

A. बच्चे अपने अनुभवों को वर्तमान स्कीमाओं से सम्मिलित करने के लिए उनका रूपांतरण करते हैं । 

B. बच्चे अपने वर्तमान स्कीमाओं में परिवर्तन करके नए अनुभवों के अभिप्राय को समझते हैं । 

C. बच्चे अपने स्कीमाओं को असंबद्धित खण्डों में बाँट देते हैं।

D. बच्चे अपने मूर्त अनुभवों की जगह अमूर्त विषयों पर ध्यान केंद्रित करते हैं।


7. एक पांच वर्षीय बच्चे को 16 फूलों के चित्र दिखाए जाते हैं, जिनमें से 4 लाल और 12 नीले रंग के होते हैं । जब बच्चे से पूछा जाता हैं कि क्या नीले फूल अधिक हैं या लाल फूल अधिक हैं, तो बच्चा उत्तर देता है कि नीले फूल अधिक हैं। जीन पियाजे के अनुसार इसका अभिप्राय है, कि बच्चा अभी दक्षता हासिल नहीं कर पाया है। 

A. क्रमबद्धता 

B. श्रेणीबद्धता वर्णीकरण 

C. सकर्मक अनुमान 

D. प्रतिज्ञाप्ति चिंतन


8. एक अध्यापिका शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में विद्यार्थियों को सहपाठियों से अंतःक्रिया कराकर एवं सहारा देकर अध्यापन करती है। यह शिक्षण-अधिगम की प्रक्रिया किस पर आधारित है? 

A. लॉरेंस कोहलबर्ग के नैतिक विकास सिद्धांत पर

B. जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास सिद्धांत पर

C. लेव वायगोत्सकी के सामाजिक-सांस्कृतिक सिद्धांत पर

D. हावर्ड गार्डनर के बहुआयामी बुद्धि सिद्धांत पर

Child Development And Pedagogy  In Hindi


9. प्रगतिशील शिक्षा में पाठ्यचर्या के उद्देश्य हैं। 

A. रटन-स्मृति 

B. सत्ता के प्रति अनुकूलता 

C. आलोचनात्मक चिंतन 

D. प्रत्यास्मरण और सतत अभ्यास/ ड्रिल को महत्व देते


10. हावर्ड गार्डनर के बहुबुद्धि सिद्धांत के अनुसार इनमें से कौन-सी बुद्धि जटिल आंतरिक भावनाओं को पहचानने और उनका प्रयोग करके अपने आचरण को दिशा देने की योग्यता से संबंधित है ? 

A. अंतर वैयक्तिक बुद्धि 

B. अंतः वैयक्तिक बुद्धि 

C. भाषात्मक बुद्धि 

D. प्राकृतिक बुद्धि


11. कथन (A) : कक्षा में प्रिंट समृद्ध वातावरण का सृजन बहुत महत्वपूर्ण है । 

तर्क (R) : उपकारी वातावरण भाषा विकास में अर्थपूर्ण भूमिका निभाता है। 

सही विकल्प चुनें। 

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है । 

B. (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है । 

C. (A) सही है, लेकिन (R) गलत है । 

D. (A) और (R) दोनों गलत हैं ।


12. ______शब्द का प्रयोग जैविक अंतरों के लिए होता है, जबकि _______ शब्द का प्रयोग उन विशेषताओं और स्वभावों के लिए होता है जिसे कि एक विशिष्ट संस्कृति पुरुषों और महिलाओं के लिए उपयुक्त मानती है । 

A. लिंग, जेंडर 

B. जेंडर, लैंगिकता 

C. जेंडर, लिंग 

D. लैंगिकता, जेंडर


13. बहुभाषी कक्षा के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सर्वाधिक उपयुक्त होगा ? 

A. स्कूल को केवल उन्हीं छात्रों की भरती करनी चाहिए जो स्कूल द्वारा निर्धारित अनुदेश की भाषा में संवाद कर सकते हैं ।

B. शिक्षक को सभी भाषाओं का सम्मान करना चाहिए और छात्रों को उस भाषा में संवाद करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए जिनका प्रयोग करने में उन्हें आसानी हो । 

C. शिक्षक को उन छात्रों को दंडित करना चाहिए जो स्कूल द्वारा निर्धारित अनुदेश की भाषा के अलावा अन्य भाषाओं में संवाद करते हैं 

D. स्कूल द्वारा निर्धारित अनुदेश की भाषा में ही सभी का मूल्यांकन होना चाहिए ।


14. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन मूल्यांकन हेतु मानकीकृत परीक्षणों के संदर्भ में सही है ? 

A. यह छात्रों में अपसारी चिंतन को प्रोत्साहित करते हैं ।

B. वे मूल्यांकन के सख्त ढांचों / संरचनाओं पर आधारित हैं ।

C. वे अधिगमकर्ताओं की आवश्यकताओं और विविधताओं पर आधारित विभिन्न विधियों का प्रयोग करते हैं । 

D. वे मानते हैं कि प्रत्येक व्यक्ति भिन्न गति से सीखता है ।


15. निम्न में से कौन-सी विधि ‘अधिगम के लिए आकलन’ हेतु उपयुक्त है ? 

A. सिर्फ साल के अंत में परीक्षाएं 

B. बच्चों के संप्रत्यय बुद्धि का नियमित प्रलेखीकरण 

C. मानकीकृत परीक्षण 

D. केवल प्रत्यास्मरण पर आधारित प्रश्नोत्तरी


16. एक अध्यापिका अपने विद्यार्थियों को गणित के सवालों के उत्तर तक पहुँचने की प्रक्रिया को व्याख्या करने के लिए बढ़ावा देती है । अधिगम की प्रक्रिया के संदर्भ में यह तकनीक : 

A. अर्थहीन है । 

B. कभी-कभार ही इस्तेमाल की जानी चाहिए । 

C. अधिगम की गति को बाधित करेगी । 

D. अधिसंज्ञानात्मक कौशल के विकास में मददगार है ।

Child Development And Pedagogy  In Hindi


17. समावेशी शिक्षा किन विद्यार्थियों के लिए अधिगम के उपयुक्त स्तर मान रखती है? 

(i) सृजनात्मक   (ii) स्वलीन 

(iii) अधिगम विकार   (iv) मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण 

A. (i), (ii), (iv)

B. (i), (ii), (iii) 

C. (ii), (iii), (iv) 

D. (i), (ii), (iii), (iv)


18. एक ऐसी दशा जिसमें कोई बच्चा पढ़ते समय कुछ अक्षरों और शब्दों को हटा देता है, या प्रतिस्थापित करता है, या फिर उलटा कर देता है, 

A. वाचन वैकल्य 

B. स्वलीनता कहलाती है । 

C. अधिगम असहायता 

D. अवधान न्यूनता अतिक्रियाशीलता विकार


19. बिंदु अपने आप से परियोजनाओं पर कार्य करने के लिए बहुत उत्साहित रहती है । वह मौलिक एवं अभिसारी समाधानों को खोज कर लाती है । ये गुण किसकी ओर संकेत करते हैं ? 

A. स्वकेंद्रीयता 

B. सृजनात्मकता 

C. बाह्य अभिप्रेरणा 

D. संज्ञानात्मक विलंबता


20. आंशिक दृष्टि वाले विद्यार्थियों के लिए निम्न में से कौन-सी अधिगम सामग्री उपयुक्त है ? 

(i) बड़े – प्रिंट में छपी पुस्तकें   (ii) त्रि-आयामी मानचित्र और चार्ट 

(iii) छोटे-प्रिंट वाले कार्य पत्रक   (iv) सॉफ्टवेयर जो कि मूलपाठ को वाक में परिवर्तित करते हैं 

सही विकल्प चुनें। 

A. (i), (iii), (iv) 

B. (i), (ii), (iv)

C. (ii), (iii), (iv)  

D. (i), (ii), (iii)


21. कक्षा में बच्चों के अधिगम को सहयोग देने के लिए निम्न में से कौन – सी योजना प्रभावशाली नहीं है? 

A. संप्रत्यय नक्शों के निर्माण में बच्चों की सहायता 

B. बच्चों को स्मृति सहायक विधियों और खण्डीकरण के उपयोग की सीख 

C. बच्चों को प्रश्नों के उत्तर की निष्क्रिय नकल उतारने के लिए कहना 

D. बच्चों को अपने सहयोगियों के साथ बैठकर सीखने के लिए प्रेरित करना


22. निम्न में से कौन-सा सवाल प्रक्रियात्मक ज्ञान से संबंधित है? 

A. अमेरिका की राजधानी क्या है ? 

B. मानचित्र और ग्लोब में क्या अंतर है ? 

C. 3 – अंकों वाली संख्याओं को जोड़ने का तरीका क्या है? 

D. प्रकाश-संश्लेषण की परिभाषा क्या है ?


23. राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 प्रस्तावित करती है कि शिक्षा होनी चाहिए । 

A. वेधन और अभ्यास पर आधारित 

B. अन्वेषण प्रेरित; खोज उन्मुखी 

C. पाठ्यपुस्तक और शिक्षक केंद्रित 

D. परीक्षा के लिए सीखने की ओर उन्मुख


24. निम्न में से कौन-सा कथन सार्थक अधिगम की श्रेष्ठ परिभाषा देता है? 

A. अधिगम पाठ्यपुस्तकों में दिए गए तथ्यों को याद करने तक सीमित है । 

B. अधिगम एक सक्रिय प्रक्रिया है जो बच्चों द्वारा विद्यालय के बाहर ली गई जानकारी को सम्मिलित करता है । 

C. अधिगम को केवल पेपर – पेंसिल आधारित मानकीकृत परीक्षाओं द्वारा ही मापा जा सकता है । 

D. अधिगम प्रक्रिया में, विद्यार्थियों को केवल शिक्षक द्वारा जानकारी मिलनी चाहिए ।

Child Development And Pedagogy  In Hindi


25. समस्या समाधान के संदर्भ में, किसी समस्या को एक ही तरीके से प्रस्तुत करने पर अटक जाना क्या कहलाता है ? 

A. प्रकार्यात्मक स्थिरता 

B. अनुक्रिया समुच्चय 

C. अनुरूपक चिंतन 

D. साधन-लक्ष्य विश्लेषण


26. एक कक्षा में विद्यार्थी छोटे-छोटे समूहों में एक नियत कार्य पर लगे हुए हैं और प्रत्येक समूह का एक सहायक है। किसी उपागम का कक्षा में उपयोग हो रहा है? 

A. व्यवहारवादी 

B. संरचनावादी

C. मनोविश्लेषणवादी 

D. प्रतिपादक


27. समस्या के समाधान की वह प्रणाली जिसमें लक्ष्य से आरंभ करके क्रमशः पीछे की तरफ चलकर हल तक पहुँचा जाता है, कहलाती है। 

A. अनुरूपक 

B. पश्चगामी कार्यकारी युक्ति

C. कलन विधि 

D. स्मरण सहायक विधियां


28. जब बच्चे गलतियां करते हैं, तो : 

A. उन्हें कक्षा में महत्व नहीं देना चाहिए । 

B. उन्हें कार्य को बार-बार दोहराने के लिए कहना चाहिए, जब तक कि वे गलती करना छोड़ न दें । 

C. उन्हें कक्षा के एक अलग खण्ड में बैठाना चाहिए । 

D. शिक्षक को बच्चे की सोचने-समझने की प्रक्रिया को समझने के लिए उसके साथ चर्चा करनी चाहिए |


29. एक शिक्षक अपने छात्र को सीखने के लिए आतंरिक रूप से प्रेरित बने रहने के लिए कैसे प्रोत्साहित कर सकता है? 

A. दुश्चिन्ता और भय पैदा करके 

B. प्रतिस्पर्धा परीक्षण द्वारा 

C. व्यक्तिगत नैपुण्य लक्ष्यों को निर्धारित करने में उनको सहयोग देकर । 

D. वास्तविक इनाम; जैसे टॉफी देकर


30. किसी विद्यार्थी की योजना बनाने, जाँचने, मूल्यांकन करने और अपने ही अधिगम में परिवर्तन करने की क्षमता क्या कहलाती है? 

A. अवधान 

B. प्रत्यास्मरण 

C. रटना 

D. अधिसंज्ञान


मुझे उम्मीद है कि Child Development And Pedagogy  In Hindi  – बाल विकास के महत्वपूर्ण प्रश्न  आपको पसंद आये होंगे और यह आपके CTET में बहुत काम आएंगे। CTET Important Questions In Hindi के ऐसे ही अन्य प्रश्न आपको Officerrank.com में देखने को मिल जयेगी जिन्हें आप पढ़ सकते हैं।

Share To Friends

Leave a Comment