WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Child Development and Pedagogy in Hindi (Class 1 TO 5) | बाल विकास एवं शिक्षण विधि CTET 2021-22


Child Development and Pedagogy Set- 18


1. विकास के विषय में सही वक्तव्य चुनिये । 

A. विकास एक दिशायी और आयामी होता है ।

B. विकास परिवर्तनीय है । 

C. विकास पूर्ण रूप से आनुवांशिकता से योजनाबद्ध है ।

D. सभी व्यक्ति एक ही आयु और गति से विकास के पड़ावों को प्राप्त करते हैं ।


2. निम्न में से विकास का कौन-सा सिद्धांत प्रस्तावित करता है कि बच्चे अपनी भुजाओं पर उंगलियों से पहले मांसपेशीय नियंत्रण कर पाते हैं? 

A. अधोगामी सिद्धांत 

B. शीर्षगामी सिद्धांत 

C. तथ्यों की स्वतंत्रता का सिद्धांत

D. पदानुक्रम एकीकृत का सिद्धांत


3. शारीरिक लक्षण जैसे- आँखों का रंग, ऊँचाई, बालों का रंग : 

A. मुख्यतः पर्यावरणीय कारक द्वारा सुनिश्चित होते हैं। 

B. वंशागत होते हैं 

C. सांस्कृतिक कारक द्वारा सुनिश्चित होते हैं । 

D. आनुवांशिकता और पर्यावरण के बीच अंतःक्रिया का परिणाम होते हैं ।


4. बच्चों के समाजीकरण की प्राथमिक संस्था है । 

A. विद्यालय 

B. जन-संचार 

C. धर्म

D. परिवार


5. एक बच्चा सिर्फ मूर्त वस्तुओं के साथ ही समस्याओं का समाधान कर सकता है, उसकी समस्या समाधान की यह विशेषता किस स्तर के अंतर्गत आती है? 

A. संवेद गामक अवस्था

B. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था 

C. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था 

D. औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था


6. एक बच्चे ने यह मानसिक विचार बना लिया है कि वे सभी जीव जिनके पंख हैं और उड़ सकते हैं, वे पक्षी हैं। तत्पश्चात, उसने एक चित्र – पुस्तिका में एक चमगादड़ देखा और उसे स्तनधारी कहने की बजाए पक्षी ही कहा । इस स्थिति में ज्ञान – निर्माण की इस प्रक्रिया को क्या कहते हैं? 

A. समावेशन 

B. समायोजन

C. क्रमबद्धता 

D. संरक्षण


7. ‘समीपस्थ विकास के क्षेत्र’ की संरचना किसने प्रतिपादित की थी ? 

A. लॉरेंस कोहलबर्ग 

B. लेव वायगोत्सकी 

C. जोरोम ब्रूनर 

D. जीन पियाजे


8. निम्न में से कौन-सा कथन बच्चों के संज्ञानात्मक विकास के विषय में जीन पियाजे और लेव वायगोत्सकी के विचारों के बीच मुख्य अंतर दर्शाता है? 

A. पियाजे बच्चों के स्वतंत्र प्रयासों द्वारा जगत को अनुभव करने पर जोर देते हैं, जबकि वायगोत्सकी संज्ञानात्मक विकास को सामाजिक मध्यस्थ प्रक्रिया के रूप में देखते हैं । 

B. पियाजे बच्चों को सक्रिय स्वतंत्र जीव के रूप में देखते हैं, जबकि वायगोत्सकी उन्हें मुख्यतः वातावरण द्वारा नियंत्रित जीव के रूप में देखते हैं । 

C. पियाजे भाषा को बच्चों के संज्ञानात्मक विकास के लिए महत्वपूर्ण मानते हैं, जबकि वायगोत्सकी संज्ञानात्मक विकास के जैविक पक्ष पर बल देते हैं । 

D. पियाजे के अनुसार बच्चे अपने मार्गदर्शन के लिए स्वयं से बात कर सकते हैं, जबकि वायगोत्सकी के लिए बच्चों की बात आत्मकेन्द्रीयता का द्योतक हैं ।

Child Development And Pedagogy  In Hindi


9. फातिमा तर्क करती है कि : 

” आपको ईमानदार होना चाहिए, क्योंकि इससे आपके माता-पिता आप पर गर्व करेंगे।” फातिमा, कोहलबर्ग के नैतिक चिंतन के किस चरण में है? 

A. सामाजिक अनुबंध अभिनवीकरण 

B. कानून-व्यवस्था अभिनवीकरण 

C. “अच्छा लड़का, अच्छी लड़की’ अभिनवीकरण 

D. दण्ड – आज्ञा पालन अभिनवीकरण


10. कक्षा में सकारात्मक (उपकारी) अधिगम माहौल निर्मित करने के लिए निम्न में से क्या मददगार रहेगा? 

A. सभी विद्यार्थियों को सहभागिता के समान अवसर देना । 

B. योग्यता – आधारित अटल समूह बनाना । 

C. कक्षा में केवल उच्च उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों पर ध्यान देना । 

D. विद्यार्थियों को किसी भी तरीके से उच्च अंक प्राप्त करने के लिए उत्तेजित करना ।


11. निम्नलिखित में प्रगतिशील शिक्षा की प्राथमिक विशेषता कौन-सी है ? 

A. बार-बार पेपर पेंसिल आधारित परीक्षा से अधिगम का आकलन 

B. परीक्षा में उच्चतम अंक प्राप्ति पर बल 

C. पाठ्यचर्या और आकलन में लचीलापन 

D. बाह्य उत्प्रेरकों का बार-बार इस्तेमाल


12. हावर्ड गार्डनर के बहु-बुद्धि सिद्धांत के अनुसार, यदि कक्षा में कोई बच्चा सहकर्मी समूह के स्वभाव, इरादों और मनोदशाओं के प्रति उचित प्रतिक्रिया देने में सक्षम है, तो वह किस प्रकार की बुद्धि रखता / रखती है ? 

A. ‘शारीरिक-गति संवेगी बुद्धि 

B. अन्तः वैयक्तिक बुद्धि 

C. अंतर वैयक्तिक बुद्धि 

D. संगीति बुद्धि 

13. ‘व्यवसाय’ के संप्रत्यय को पढ़ाते समय, मोनिका ने विद्यार्थियों को पुरुष और महिलाओं को गैर- पारम्परिक कार्य करते हुए फ्लैश कार्ड दिखलाये । इस युक्ति से उसके छात्रों में : 

A. जेंडर रूढ़िवादिता को प्रोत्साहन मिलेगा । 

B. जेंडर रूढ़िवादिता में लचीलेपन को प्रोत्साहन मिलेगा । 

C. जेंडर – तारतम्यता को प्रोत्साहन मिलेगा । 

D. जेंडर आधारित प्रतिमान का निर्माण होगा ।


14. निम्न में से कौन-सा कौशल उच्च श्रेणी चिंतन नहीं है ? 

A. विशेषण

B. निरूपण  

C. रचना 

D. प्रत्यास्मरण


15. निम्न में से कौन – सा मानदंड – निर्देशित आकलन है ? 

A. अधिगम के निम्नतम स्तर को मानक निर्धारित करने वाला परीक्षण

B. शततमकता को आकलन आधार मानने वाला परीक्षण- 

C. ‘ 2 ‘ स्कोर को आकलन आधार मानने वाला परीक्षण

D. वह परीक्षण जो विद्यार्थियों को क्रम प्रदान करे


16. ‘दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016’ के अनुसार बौद्धिक क्रियाशीलता में सीमाबद्धता वाले व्यक्ति को संबोधित करने का उचित तरीका क्या है? 

A. मानसिक मंदित 

B. बौद्धिक रूप से विकलांग व्यक्ति 

C. मानसिक विकलांग 

D. व्यक्ति जिसे बौद्धिक अक्षमता है

Child Development And Pedagogy  In Hindi


17. इनमें से कौन-सी विधि समावेशन के अनुरूप नहीं है : 

A. विविधता को सराहना और महत्व देना । 

B. सब बच्चों में स्वाभिमान और सीखने के लिए आत्मविश्वास बढ़ाना।

C. शारीरिक, सामाजिक और प्रवृत्ति संबंधी बाधाओं को दूर करना ।

D. श्रवण अक्षमता वाले बच्चों के लिए अलग विद्यालय का प्रावधान ।


18. राजन अपनी ही दुनिया में खोया हुआ प्रतीत होता है, वह दूसरे लोगों से नेत्र – संपर्क नहीं करता और सारा दिन एक पंख के साथ अकेले खेलता रहा है। राजन का यह व्यवहार निम्न में से किस  विकार की ओर संकेत करता है? 

A. मांसपेशीय दुर्विकार  

B. स्वलीन क्रम विकार 

C. गुणज वैकल्य

D. गति समन्वय वैकल्य


19. विषयवस्तु को पढ़ते समय शब्दों को हटाने, उलटकर लिखने और बदलकर लिखने में कठिनाई आना किस विकार की तरफ इशारा करता है? 

A. विमर्श वैकल्य 

B. वाचन वैकल्य

C. गुणज वैकल्य  

D. उत्साह वैकल्य


20. किसी चीज के विषय में नूतन तथा असाधारण रूप से सोचना और समस्या के निदान के लिए अनोखे समाधान ढूँढने की क्षमता क्या कहलाती है? 

A. आवेगशीलता 

B. प्रतिवर्तनता

C. अतिक्रियाशीलता 

D. सृजनात्मकता


21. एक शिक्षक कुछ लिखित सामग्री का एवं सब्जियों और फलों की तस्वीरों का प्रयोग करते हुए अपने छात्रों से चर्चा करता है । विद्यार्थी इस परिचर्चा को अपने पूर्वज्ञान से जोड़ते हुए पोषण का संप्रत्यय सीखते हैं । यह उपागम निम्न में से किस पर आधारित है?

A. शास्त्रीय अनुकूलन अधिगम पर 

B. पुनर्बलन के सिद्धांत पर 

C. क्रिया-प्रसूत अनुकूलन अधिगम पर 

D. ज्ञान के निर्माण पर


22. सृजा को पूरा यकीन है कि वह गणित की आगामी परीक्षा में पिछली बार की तरह ही असफल होगी और इसलिए उसने उस विषय में मेहनत करनी छोड़ दी है। वैसे भी, उसकी शिक्षिका को उससे मंद अपेक्षाएँ ही हैं। इससे आप सृजा के बारे में क्या अनुमान लगा सकते हैं? 

A. वह आलसी है और बहाने बनाती रहती है । 

B. अधिगम असाध्यता का अनुभव कर रही है । 

C. वह पलायनवादी प्रवृत्ति की है । 

D. वह एक विवेकपूर्ण निर्णय लेने वाली विद्यार्थी है ।


23. अबीर की कक्षा में बच्चे, शिक्षक और सहपाठियों के साथ विविध प्रकार के चुनौतीपूर्ण क्रियाकलापों में भाग लेते हैं और मिल-जुलकर ज्ञान का निर्माण करते हैं। इस प्रकार की कक्षा क्या कहलाती है ? 

A. सामाजिक – संरचनावादी 

B. वैयक्तिक – संरचनावादी 

C. परंपरागत कक्षा 

D. बहुभाषीय कक्षा


24. निम्न में से कौन-सी शिक्षाशास्त्रीय रणनीति राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 द्वारा प्रस्तावित है? 

(i) अन्वेषण आधारित अधिगम   (ii) कथावाचन आधारित शिक्षाशास्त्र   (iii) वेधन तथा बार-बार अभ्यास   (iv) चर्चा – आधारित कक्षाएँ 

A. (i), (ii), (iii) 

B. (i), (ii), (iv) 

C. (ii), (iii), (iv) 

D. (i), (iii), (iv)

Child Development And Pedagogy  In Hindi


25. किसी समस्या के समाधान तक पहुँचने के लिए मिलती-जुलती समस्याओं को उद्धृत करना क्या कहलाता है ? 

A. अनुरूपता 

B. निगमन – परीक्षण 

C. स्मृति सहायक विधियां 

D. साधन – लक्ष्य विश्लेषण


26. संकल्पनात्मक चित्रण नए संप्रत्ययों की समझ को किस प्रकार सुसाध्य करते हैं? 

A. जानकारी को संश्लेषित और सुव्यवस्थित करके 

B. उप-संप्रत्ययों को हटाकर 

C. जानकारी को सामाजिक संदर्भ से पृथक करके 

D. प्रत्यास्मरण पर अति-बल देकर


27. बच्चों द्वारा अधिगम प्रक्रिया के दौरान की जाने वाली त्रुटियाँ किस ओर संकेत करती हैं ? 

A. अधिक वेधन एवं अभ्यास की आवश्यकता 

B. अधिगम के लिए स्थिर संज्ञानात्मक अयोग्यता 

C. बच्चों और वयस्कों के चिंतन में गुणात्मक भिन्नता

D. बच्चों के संज्ञानात्मक विकास पर अनुवांशिकता के प्रभाव


28. एक अध्यापिका में यह योग्यता होना बहुत जरूरी है कि वह खुद को विद्यार्थियों के स्थान पर रखकर यह महसूस कर सके कि वो क्या महसूस कर रहे हैं । यह योग्यता क्या कहलाती है? 

A. सहानुभूति 

B. तदानुभूति

C. उदासीनता.  

D. ग्लानि


29. एक ऐसी स्थिति में जहां परिणाम अनिश्चित हो, लेकिन ध्यान असफलता पर हो, तब बच्चे को _________ का भाव महसूस होगा । 

A. . ऊब 

B. दुश्चिंता 

C. क्रोध 

D. शर्म


30. निम्न में से कौन-सी तकनीक अध्यापन-अधिगम प्रक्रिया की गुणवत्ता को नहीं बढ़ाएगी? 

A. जानकारी को प्रस्तुत करने के विविध तरीके अपनाकर । 

B. मतों को अभिव्यक्त करने के विविध विकल्प देकर । 

C. अधिगम के आकलन हेतु विविध तरीके लगाकर । 

D. बच्चों को विविध तरीके से नामीकरण करके ।


मुझे उम्मीद है कि Child Development And Pedagogy  In Hindi  – बाल विकास के महत्वपूर्ण प्रश्न  आपको पसंद आये होंगे और यह आपके CTET में बहुत काम आएंगे। CTET Important Questions In Hindi के ऐसे ही अन्य प्रश्न आपको Officerrank.com में देखने को मिल जयेगी जिन्हें आप पढ़ सकते हैं।

Share To Friends

Leave a Comment