WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Child Development and Pedagogy in Hindi (Class 1 TO 5) | बाल विकास एवं शिक्षण विधि CTET 2021-22


Child Development and Pedagogy Set- 19


1. यह अवधारणा कि बच्चों के आचरण को प्रबलीकरण और दण्डों द्वारा परिवर्तित किया जा सकता है, इस विचार पर आधारित है कि प्राथमिक रूप से विकास किससे प्रभावित होता है?

A. केवल आनुवंशिकता से

B. आनुवंशिकता और वातावरण से

C. केवल वातावरण से 

D. न तो आनुवंशिकता से और न ही वातावरण से


2. एक बच्चा पेंसिल पकड़ने और लिखने से पहले गेंद फेकने की क्षमता पा लेता है। यह स्थिति विकास के किस सिद्धांत की ओर इशारा करती है? 

A. शीर्षगामी सिद्धांत

B. अधोगामी सिद्धांत 

C. विकासक्रम की एकरूपता

D. एकीकरण का सिद्धांत होता है।


3. गत्यात्मक और संज्ञानात्मक विकास 

A. बाल्यावस्था तक

B. किशोरावस्था तक

C. वयस्कावस्था तक

D. सम्पूर्ण जीवनकाल के दौरान 

4. बच्चों के प्राथमिक समाजीकरण के लिए निम्न में से कौन-सी संस्था जिम्मेदार हैं? 

A. विद्यालय

B. धर्म

C. परिवार 

D. समुदाय


5. भाषा एवं चिंतन के संदर्भ में, जीन पियाजे के अनुसार निम्न में से कौन-सा कथन सही है? 

A. चिंतन भाषा का निर्धारण करता है 1 

B. भाषा चिंतन का निर्धारण करती है।

C. भाषा और चिंतन दोनों स्वतंत्र प्रक्रिया है ।

D. भाषा और चिंतन दोनों आंतरिक प्रवितियाँ हैं ।


6. दो गिलासों में समान मात्रा में जल है परंतु अनु सोचती है कि लम्बे गिलास में ‘छोटे और चौड़े’ गिलास से अधिक जल है। जीन पियाजे के अनुसार, अनु की सोच का आधार क्या है? 

A. केन्द्रीयता 

B. क्रमबद्धता

C. संरक्षणता

D. परिपक्वता


7. पियाजे के संज्ञानात्मक विकास सिद्धांत के अनुसार, प्रतिवर्तीयता- “किसी क्रिया को उलटे क्रम में कर पाना किस चरण की बुनियादी उपलब्धि है। 

A. संवेदीगामक चरण

B. पूर्व संक्रियात्मक चरण

C. मूर्त संक्रियात्मक चरण 

D. औपचारिक संक्रियात्मक चरण


8. एक गणित अध्यापिका उच्चतर कौशल – पूर्ण छात्रों को अपने सहपाठियों की सहायता और मार्गदर्शन करवाती है । वे किस सैद्धांतिक कार्य गठन का उपयोग करने का प्रयास कर रही हैं? 

A. लेव वायगोत्सकी का सामाजिक संरचनावाद 

B. बी. एफ. स्किनर का क्रिया प्रसूत अनुकूलन का सिद्धांत

C. जिरोम ब्रूनर का रचनावाद

D. जीन पियाजे का संज्ञानात्मक विकास सिद्धांत

Child Development And Pedagogy  In Hindi


9. लेव वायगोत्सकी द्वारा दिए बच्चों के विकास का सिद्धांत किस पर आधारित है? 

A. परिपक्वता और संस्कृति

B. भाषा और भौतिक जगत

C. भाषा और संस्कृति 

D. भाषा और परिपक्वता


10. जेंडर एक _____ अवधारणा है ।

A. मनोवैज्ञानिक

C. सामाजिक 

B. जैविक

D. शारीरिक


11. नीता सभी प्रकार के जानवरों, पौधों, धातुओं और खनिजों की पहचान और वर्गीकरण कर सकती हैं । हावर्ड गार्डनर के बहुबुद्धि सिद्धांत के अनुसार, वह कौन-सी बुद्धि का प्रदर्शन कर रही है?

A. अंतः वैयक्तिक

B. प्रकृतिवादी 

C. भाषाई

D. अंतरवैयक्तिक


12. कक्षा में वैयक्तिक भिन्नताओं को संभालने हेतु एक प्राथमिक शिक्षिका को निम्न में से क्या करना चाहिए? 

A. कक्षा में सबके लिए कड़े नियम बनाने चाहिए और उसकी अवज्ञा करने वाले बच्चों को दंडित करना चाहिए।

B. प्राथमिक स्तर पर पेपर – पेंसिल आधारित मानक परिक्षण का उपयोग करना चाहिए ।

C. सभी के लिए समान पाठ्यक्रम और अधिगम गति निर्धारित करनी चाहिए।

D. विद्यार्थियों को अधिगम के विविध अवसर प्रदान करने चाहिए ।


13. आठ वर्षीय रोहित को लगता है कि चोरी करना गलत है क्योंकि चोरी करने के व्यवहार की वजह से दूसरे लोग उसे निष्कासित कर देंगे। लॉरेंस कोहलबर्ग द्वारा दिए नैतिक विकास के सिद्धांत के अनुसार वह किस चरण को प्रदर्शित करता है? 

A. अच्छा लड़का अच्छी लड़की उन्मुखीकरण

B. दंड और आज्ञाकारिता उन्मुखीकरण

C. सामाजिक व्यवस्था उन्मुखीकरण

D. सार्वभौमिक नैतिक सिद्धांत


14. बच्चों द्वारा पूरे वर्ष के दौरान किए गए विभिन्न कार्यों का संग्रहण, जिसका लक्ष्य उनके प्रदर्शन का रिकॉर्ड रखना है, कहलाता है? 

A. रूब्रिक

B. फाइल

C. आंकड़ों का प्रपत्र

D. पोर्टफोलियो


15. एक प्रगतिशील स्कूल में दी गई शिक्षा बच्चों को है। 

A. सक्रिय अन्वेषक 

B. सक्रिय अनुयायी

C. निष्क्रिय अनुयायी बनाती

D. निष्क्रिय अन्वेषक


16. प्रवाह, विस्तारीकरण और लचीलापन निम्न में से किसके लक्षण हैं? 

A. आत्म केन्द्रीकरण

B. बाह्य- अभिप्रेरणा

C. सृजनात्मकता 

D. कार्यात्मक अटलता

Child Development And Pedagogy  In Hindi


17. शारीरिक चुनौती अनुभव करने वाले विद्यार्थियों के समावेशन हेतु क्या जरूरी है? 

A. मानकीकृत पाठ्यक्रम

B. आधारभूत अभिगम्यता 

C. अधिकारियों का स्थिर दृष्टिकोण

D. विशेष स्कूलों में स्थापन


18. पठन वैकल्य को निम्न में से किस वर्ग में सम्मलित किया जाता है ? 

A. अधिगम विकारों का बहुक्रम 

B. हल्की मानसिक मंदता

C. मनो-सामाजिक विकारों का बहुक्रम

D. बाल्यावस्था की सामान्य ज्ञामक अक्षमताएं


19. निम्न में से कौन-सा समावेशी अध्यापन का सिद्धांत नहीं है ? 

A. समता

B. पृथकीकरण और नामीकरण 

C. विभिन्नताओं के अनुसार तंत्र अनूकूलन

D. व्यक्तिगत विविधताओं को अपनाना


20. कथन (A) : कुम्हार समुदाय से संबंधित बच्चे संख्या संरक्षण से पहले द्रव्यमान संरक्षण सीख लेते हैं। 

तर्क / कारण (R) : अधिगम और विकास एक सामाजिक-सांस्कृतिक परिपेक्ष में होता है । 

सही विकल्प चुनें। 

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) सही व्याख्या करता  (A) की । 

B. (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है  (A) की ।

C. (A) सही है, लेकिन (R) गलत है ।

D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।


21. जब छात्र एक व्यवहार को अवलोकन द्वारा सीखते हैं, तो इस प्रक्रिया का प्रथम चरण क्या होता है? 

A. प्रतिमान की क्रियाओं को याद रखना ।

B. प्रतिमान पर ध्यान केंद्रित करना । 

C. अपने द्वारा अनुकरण किए गए व्यवहार का आकलन ।

D. प्रतिमान के व्यवहार का दोहराना और अभ्यास करना ।


22. अधिगमकर्ताओं द्वारा की गई त्रुटियों को समझना एक अध्यापिका के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि : 

A. वह ‘कमजोर’ और ‘तीव्र’ छात्रों की पहचान कर सकती है।

B. वह अधिगमकर्ताओं की चिंतन प्रक्रिया को समझ सकती है।

C. वह अधिगमकर्ताओं की लापरवाही के बारे में अभिभावकों को सूचित कर सकती है ।

D. वह अधिगमकर्ताओं को पृथक और श्रेणीबद्ध कर सकती है ।


23. राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के अनुसार अधिगम ______ होना  चाहिए । 

A. विषयवस्तु अभिमुखी

B. पाठ्यपुस्तक केन्द्रित

C. प्रयोगात्मक 

D. व्यवहारात्मक


24. परीक्षा के शुरू होने से पहले, तन्वी गहरे-लंबे श्वास भरती है । दुश्चिंता से निपटने के लिए वह ______ तकनीक का इस्तेमाल कर रही है । 

A. समस्या समाधान

B. भाव नियमन 

C. परिहार्यता

D. खंडन

Child Development And Pedagogy  In Hindi


25. कोविड- 19 महामारी में तालाबंदी के दौरान बिनी किसी के बढ़ावा दिए ही, रोहिनी अपनी बड़ी बहन के पास मौजूद कहानियों की पुस्तकों को पढ़ना पसंद करती है। रोहिनी एक : 

A. प्रतियोगात्मक अधिगमकर्ता है।

B. स्वः प्रेरित अधिगमकर्ता है। 

C. प्रदर्शन अभिमुखी अधिगमकर्ता है ।

D. बाह्य प्रेरित अधिगमकर्ता है।


26. बच्चों द्वारा ग्रहित वैकल्पिक संकल्पनाएं और भ्रांतियां क्या दर्शाती है? 

A. अधिगम अक्षमता

B. किसी संप्रत्यय के बारे में सहज विचार 

C. निराधार दावे

D. स्थायी संकल्पनात्मक ठहराव


27. निम्नलिखित में से कौन-सी शैक्षणिक योजनाएं एक प्राथमिक स्तरीय कक्षा के लिए प्रभावकारी है? 

(i) संकल्पना मानचित्रों का इस्तेमाल 

(ii) अमूर्त से मूर्त संकल्पनाओं की ओर बढ़ना

(iii) विविध सामग्रियों का प्रावधान होना 

(iv) कहानियों और उपाख्यानों का इस्तेमाल 

A. (i), (ii), (iii)

B. (i), (iii), (iv) 

C. (ii), (iii), (iv)

D. (i), (ii), (iii), (iv)


28. एक प्राथमिक शिक्षिका अपने छात्रों को सभी जानकारियों को कम-से-कम पाँच बार अपनी कॉपी में लिखने के लिए कहती है । शिक्षण की यह विधि : 

A. अत्याधिक प्रभावकारी है क्योंकि पूर्वाभ्यास और पुनरावृत्ति, विषयवस्तु के अर्थपूर्ण अधिगम में अत्यधिक सहायता करते हैं ।

B. प्रभावकारी है क्योंकि किसी भी जानकारी की पाँच बार से कम पुनरावृत्ति करने से तत्काल भूलने की संभावना रहती है ।

C. प्रभावकारी नहीं है क्योंकि केवल पूर्वाभ्यास करना अर्थपूर्ण  अधिगम की उपयुक्त तकनीक नहीं है । 

D. प्रभावकारी नहीं है क्योंकि पूर्वाभ्यास अर्थपूर्ण अधिगम की एक जटिल प्रक्रिया है ।


29. निम्नलिखित में से कौन-सी योजनाएं समस्या समाधान के लिए प्रभावशाली है? 

(i) कलन विधि   (ii) अन्वेषण 

(iii) बिना बोध के प्रयत्न – त्रुटि दोहराव   (iv) प्रकार्यात्मक आबद्धता 

A. (i), (iv)

B. (i), (ii) 

C. (ii), (iii)

D. (iii), (iv)


30. निम्न में से कौन-सा क्रियाकलाप बच्चों के सीखने में उनके पूर्व ज्ञान का उपयोग नहीं करता? 

A. रटना 

B. विचारावेश

C. स्कीमा सक्रियता

D. संकल्पना मानचित्रण


मुझे उम्मीद है कि Child Development And Pedagogy  In Hindi  – बाल विकास के महत्वपूर्ण प्रश्न  आपको पसंद आये होंगे और यह आपके CTET में बहुत काम आएंगे। CTET Important Questions In Hindi के ऐसे ही अन्य प्रश्न आपको Officerrank.com में देखने को मिल जयेगी जिन्हें आप पढ़ सकते हैं।

Share To Friends

Leave a Comment